विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कटरा से दिल्‍ली जा रही टूरिस्‍ट बस पठानकोट के पास पलटी, एक की मौत व 21 घायल

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Sun, 16 Apr 2017 10:55 AM (IST)

कटरा से दिल्‍ली जा रही टूरिस्‍ट बस पठानकोट के पास पलट गई। इससे एक यात्री की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।

कटरा से दिल्‍ली जा रही टूरिस्‍ट बस पठानकोट के पास पलटी, एक की मौत व 21 घायल
कटरा से दिल्‍ली जा रही टूरिस्‍ट बस पठानकोट के पास पलटी, एक की मौत व 21 घायल

जेएनएन, पठानकोट। यहां पठानकोट-जालंधर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर एक टूरिस्‍ट बस हादसे का शिकार हो गई। कटरा से दिल्ली जा रही यह बस देर रात पलट गई। इससे एक बस यात्री की मौत हाे गई और 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बताया जाता है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी।

यूपी नंबर की यह बस शनिवार रात साढ़े नौ बजे कटरा से दिल्‍ली के लिए चली थी। इसमें करीब 35 यात्री सवार थे। बताया जाता है कि ये लोग माता वैष्‍णों देवी क दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। बस जब पठानकोट-जालंधर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची तो अचानक पलट गई।

सड़क पर पलटी बस को सुबह सीधा किया गया।

यह भी पढ़ें: चिंतपूर्णी से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, 23 गंभीर रूप से घायल

बताया जाता है कि बस काफी स्‍पीड में थी और अचानक कोई आवारा पशु सामने आ गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह पलट गई। इससे यात्रियों में कोहराम मच गया। हादसे में 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राजस्थान के रहनवाले भूरा नामक व्यक्ति की मौत हो गई। बस में दिल्‍ली और आसपास के लोग सवार थे। घायलों में 12 यात्री इस समय सिविल अस्पताल में भरती हैं जबकि शेष आठ दिल्ली लौट गए। सभी यात्री अलग अलग टिकट लेकर बस में बैठे थे।

यह भी पढ़ें: अटारी बॉर्डर से बंद हो सकता है भारत-पाक कारोबार