Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पठानकोट में अनियंत्रित ट्रक ने मचाया कहर, चार दुकानें और दो कारें क्षतिग्रस्त; ड्राइवर गिरफ्तार

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 03:45 PM (IST)

    पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर नंगलभूर में एक अनियंत्रित ट्रक ने चार दुकानों और दो कारों को भारी नुकसान पहुंचाया। इस भयानक हादसे में कोई जनहानि नहीं हु ...और पढ़ें

    पठानकोट में अनियंत्रित ट्रक का कहर, दुकानों को किया धाराशायी।

    पठानकोट में अनियंत्रित ट्रक का कहर, दुकानों को किया धाराशायी।

    HighLights

    1. अनियंत्रित ट्रक ने नंगलभूर बाजार में मचाया कहर

    2. चार दुकानें और दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं

    3. ड्राइवर हिरासत में, पुलिस मामले की जांच कर रही है

    संवाद सहयोगी, पठानकोट। पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे स्थित नंगलभूर में एक भयानक हादसा हो गया जिसमें एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़ता हुआ बाजार में घुस गया और चार दुकानों को भारी नुकसान पहुंचाया।

    वहीं, 2 गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, इस हादसे में दुकानदार और वाहन चालक की जान बच गई। लेकिन, लोगों का भारी माली नुकसान हुआ है। मौके पर ही ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।

    पूरे मामले की जांच थाना नंगलभूर की पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की जांच कर आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

    देखते ही देखते दुकान जमींदोज

    प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार हितेश कुमार ने बताया कि देर शाम 8 बजे के करीब वो दुकान पर बैठा था। अचानक उन्होंने सामने से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक को डिवाइडर तोड़कर अपनी दुकान की ओर आते देखा तो वह फटाफट दुकान से बाहर निकल गए। उनके देखते ही देखते ट्रक उनकी दुकान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करता हुआ अंदर घुस गया। जिससे उनका लाखों का नुकसान हुआ है।

    4 दुकानों को किया जमींदोज, 2 कारें क्षतिग्रस्त

    हितेश ने बताया कि उक्त ट्रक चालक की ओर से चार दुकानों में टक्कर मारी गई है। जिससे दुकानों का बहुत नुकसान हुआ है। इसके इलावा, 2 गाड़ियों को भी उक्त ट्रक चालक की ओर से चपेट में लिया गया और उन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। सभी दुकानदार मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

    समय रहते ना भागता तो जा सकती थी जान

    हितेश ने बताया कि अचानक जब ट्रक डिवाइडर तोड़कर उनकी दुकान की ओर आता दिखा तो उन्हें खतरे का आभास हुआ। वो तुरंत दुकान से बाहर भाग गया। अगर बस समय रहते दुकान से बाहर ना भगता तो उसकी जान भी जा सकती थी। हितेश ने भी पुलिस और स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

    खबरें और भी

    बंद दुकान हुई धाराशायी

    गांव घियाला के रहने वाले दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान भी ट्रक की चपेट में आकर धाराशायी हो गई है। राजेश ने बताया कि इसने घर पर काम लगवाया था। जिसकी वजह से वह घर पर थे और उनकी दुकान बंद थी। शुक्रवार की देर शाम साढ़े 8 बजे उन्हें पास के दुकानदार का फोन आया कि उनकी दुकान को ट्रक ने टक्कर मार दी है। जब मौके पर आकर देखा तो पूरी दुकान जमींदोज हो चुकी थी।

    जिंदगी भर की कमाई मिट्टी में मिली

    दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि उसकी जिंदगी भर की कमाई इस ट्रक ने मिट्टी में मिलाकर रख दी है। उन्होंने बताया कि वह आज घर पर थे और उनकी चाय की दुकान बंद थी। उनकी दुकान खुली होती तो उनकी दुकान पर हर समय चार से पांच लोग रहते हैं। अगर उस समय हादसा होता तो सभी जख्मी हो सकते थे या फिर उनकी जान जा सकती थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ट्रक ड्राइवर का मेडिकल करवाया जाए और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

    ट्रक ड्राइवर हिरासत में होगी कार्रवाई

    थाना नंगलभूर पुलिस पक उक्त मामले की जांच की जा रही है कि किन कारणों से ट्रक अनियंत्रित हुआ और ट्रक की ओर से कितना नुकसान किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।