विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के पठानकोट में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बस ने 4 लोगों को रौंदा; गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग

Published: Wed, 22 Jul 2026 11:08 AM (IST)

पठानकोट-जालंधर हाईवे पर कोतलपुर गांव के पास एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने चार लोगों को रौंद दिया।

पंजाब के पठानकोट में भीषण सड़क हादसा (जागरण फोटो)

पंजाब के पठानकोट में भीषण सड़क हादसा (जागरण फोटो)


HighLights

  1. पठानकोट-जालंधर हाईवे पर अनियंत्रित बस ने चार लोगों को रौंदा

  2. हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

  3. गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर बस को आग के हवाले किया

डिजिटल डेस्क, पठानकोट। पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत गांव कोतलपुर के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और बस को आग के हवाले कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे से गुजर रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अचानक अपना संतुलन खो बैठी। अनियंत्रित होकर बस सड़क के किनारे खड़े चार लोगों के ऊपर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग बुरी तरह से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, बस को किया आग के हवाले हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे बस चालक को रोकने की कोशिश की और आक्रोश में आकर हाईवे पर ही बस को घेर लिया।