यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पठानकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन धोखाधड़ी रैकेट का किया भंडाफोड़, सरगना दबोचा
पठानकोट पुलिस ने शुक्रवार को ऑनलाइन धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी पकड़ लिया है। इस रैकेट ने देशभर में लोगो ...और पढ़ें

HighLights
- पठानकोट पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी रैकेट का किया भंडाफोड़, सरगना दबोचा
- रैकेट ने देशभर में लोगों को अपना निशाना बनाया
- पुलिस ने आरोपित से ढाई लाख की नकदी और तीन पीओएस मशीनें भी जब्त की
पठानकोट, जागरण संवाददाता: पठानकोट पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑनलाइन धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट ने देशभर में लोगों को अपना निशाना बनाया था। इस छापेमारी ने पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपित से ढाई लाख रूपए की नकदी और तीन पीओएस मशीनें भी जब्त की है।
कई लोगों को पहले ही अपना शिकार बना चुका है रैकेट
पुलिस के मुताबिक, यह रैकेट सेक्सटॉर्शन (नग्न तस्वीरों को प्रकाशित करने की धमकी देना) के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपित ने प्राथमिक जांच में माना है कि उनका नैटवर्क देश भर में और उनकी ओर से बड़ी संख्या में लोगों को इसका शिकार बनाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार, फिर अभिभावकों संग गाली-गलौज; शिक्षा विभाग पहुंचा स्कूल टीचर का पूरा मामला
एक व्यक्ति की शिकायत पर हुआ खुलासा
पकड़े गए आरोपित की पहचान 45 वर्षीय अकबर निवासी नेहदा, जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से आरोपित के खिलाफ धारा 385, 417, 420, 507, 120 बी, 66 डी, 67, 67 ए आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से परमानंद के समीप रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत के बाद इस सारे मामले का खुलासा किया गया है।
एसएसपी पठानकोट हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि इस ऑपरेशन की शुरुआत पठानकोट पुलिस की साइबर सेल में दर्ज एक शिकायत से शुरू की गई थी। डीएसपी मुख्यालय नछत्तर सिंह के मार्गदर्शन में साइबर और आईटी सेल के प्रभारी एसआई दिलप्रीत कौर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Punjab News: दरिंदों ने ढाबे पर लड़की को गाड़ी से बाहर खींचा, अश्लील हरकतें की; विरोध में परिवार को भी पीटा
पीड़ित को पैसे देने को किया मजबूर
इसके बाद आरोपितों ने पीड़ित को एटीएम से निकासी और कई प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों के माध्यम से कार्ड लेनदेन सहित विभिन्न चैनलों के माध्यम से पैसे का लेनदेन करने के लिए मजबूर किया गया था। अपराधियों ने समझौतावादी वीडियो का फायदा उठाया और अन्य हथकंडे अपनाए। पीड़ित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की धमकी देकर उसे पैसे देने के लिए कहा गया था।
लाखों की नकदी जब्त
अकबर के कब्जे से जब्त की गई संपत्ति में 2,52,800 नकद, तीन प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें, चेक बुक, एटीएम कार्ड और फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं। इसके अलावा, इस ऑपरेशन से जुड़े तीन बैंक खातों की पहचान की गई- एचडीएफसी, एसबीआई और केनरा बैंक शामिल है। जांच में ये भी पाया गया है कि इस गिरोह के साथ एक ही गांव के कई प्रमुख अपराधी भी शामिल है जिसमें शुतान, मुश्तकीन और राशिद बताए जा रहे हैं।
पुलिस अन्य को पकड़ने के लिए कर रही छापेमारी
इन व्यक्तियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जटिल संबंध स्थापित करके, धोखाधड़ी गतिविधियों के माध्यम से अवैध रूप से धन अर्जित किया है। उनका प्राथमिक ध्यान देश भर में ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम देना रहा है। एसएसपी पठानकोट ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश किया जाएगा तथा उनका रिमांड मांगा जाएगा ताकि इस नैटवर्क के अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने बताया कि सेक्सटॉर्शन रैकेट के बाकी सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।