Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पठानकोट-जालंधर हाईवे पर आतंकियों ने लगाए खुफिया कैमरे, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप; किसी बड़ी साजिश की आशंका

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 07:05 PM (IST)

    पठानकोट-जालंधर हाईवे पर आतंकी नेटवर्क द्वारा लगाए गए खुफिया कैमरे मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चला ...और पढ़ें

    पठानकोट-जालंधर हाईवे पर आतंकियों ने लगाए खुफिया कैमरे (फाइल फोटो)

    पठानकोट-जालंधर हाईवे पर आतंकियों ने लगाए खुफिया कैमरे (फाइल फोटो)


    HighLights

    1. पठानकोट-जालंधर हाईवे पर आतंकी कैमरे बरामद हुए।

    2. सिटी रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

    3. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने सुरक्षा बढ़ाई।

    संवाद सहयोगी, पठानकोट। पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित मीरथल हाइवे पर आतंकियों की ओर से लगाए गए खुफिया कैमरे को स्पेशल पुलिस की ओर से बरामद करने के उपरांत जिला पुलिस सतर्क हो गई है। किसी बढ़ी आशंका को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने पठानकोट में जहां कई जगहों पर नाकाबंदी कर वाहन चालकों की तलाशी ली गई है।

    वहीं, दूसरी ओर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। पुलिस के अनुसार सिटी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और आने-जाने वाली ट्रेनों में सघन तलाशी ली। यात्रियों के सामान की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।

    डॉग स्क्वॉड की ली गई मदद

    रेलवे पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। चेकिंग के दौरान बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त नजर आई।

    स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी लावारिस वस्तु को हाथ न लगाएं और तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दें।

    खबरें और भी

    इस अभियान के चलते स्टेशन पर कुछ समय के लिए हलचल बढ़ी रही, लेकिन यात्रियों ने इसे अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया। रेलवे पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की चेकिंग नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि स्टेशन परिसर को पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके।