विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: वसंत पंचमी पर पतंग लूटना पड़ा भारी, हाईवोल्टेज की चपेट में आया किशोर, हाथ-मुंह और सिर पूरी तरह से झुलसा

Published: Wed, 14 Feb 2024 07:14 PM (IST)

Punjab News पठानकोट (Pathankot News) में एक किशोर वसंत पंचमी पर पतंग लूटते हुए हाई वॉल्टेज की चपेट में आ ...और पढ़ें

पतंग उड़ाते वक्त हाईवॉल्टेज की चपेट में आया किशोर
पतंग उड़ाते वक्त हाईवॉल्टेज की चपेट में आया किशोर

HighLights

  1. पठानकोट में पतंग लूटते समय हाईवॉल्टेज की चपेट में आया किशोर
  2. हाथ-मुंह और सिर बुरी तरह से झुलसे
  3. किशोर का अस्पताल में इलाज जारी है

जागरण टीम, पठानकोट/सुजानपुर। वसंत पंचमी के दिन पठानकोट के हलका सुजानपुर में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। जहां सुजानपुर के रेलवे स्टेशन पर पतंग लूटते समय 15 साल का किशोर हाई वोल्टेज की तारों की चपेट में आ गया। जिस कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। घायल अवस्था में किशोर को सिविल अस्पताल पठानकोट लाया गया।

सिविल अस्पताल में फस्ट एड देने के बाद उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। घायल किशोर की पहचान राघव निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी सुजानपुर के रूप में हुई है। किशोर राघव का मुंह, सिर और हाथ झुलसे हैं।

बुरी तरह से झुलसा राघव

दरअसल, बसंत पंचमी पर पतंगबाजी हो रही थी। इसी बीच राघव पंतग लूटते-लूटते रेलवे स्टेशन सुजानपुर तक पहुंच गया। इसी बीच वह रेलवे की हाई वोल्टेज की चपेट में आ गया। जिस कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। इसी बीच रेलवे स्टाफ ने एंबुलेंस को सूचित किया। एंबुलेस मौके पर पहुंची और राघव को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया। जब उसे अस्पताल लाया गया तो वह बेहोशी की हालत में था।

उधर, जीआरपी के थाना प्रभारी सुखविंद्र सिंह सरां ने कहा कि उनके पास जो जानकारी आई है। उसके अनुसार एक लड़का हाई वोल्टेज की चपेट में आ गया। फिलहाल, उसे अमृतसर रेफर किया गया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।