Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rain in Punjab: झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम, बादलों ने दिनभर डाला डेरा; अगले दिन भी बारिश की संभावना

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 08:50 AM (IST)

    Rain in Punjabपंजाब के अधिकतर जिलों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना रहा। बादलों ने दिनभर डेरा डाला। करीब सवा दो घंटे हुई बारिश से शहर की कई प्रमुख सड़क ...और पढ़ें

    पंजाब में दो दिन बारिश की संभावना (फाइल फोटो)
    पंजाब में दो दिन बारिश की संभावना (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पंजाब में बारिश से बदला मौसम का मिजाज।
    2. आज और कल भी अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना।
    3. बारिश से अनेक इलाकों में हुआ जलभराव

    पठानकोट, जागरण संवाददाता। Rain in Punjab: पंजाब में बीते दो दिनों से लगातार झमाझम बरसात हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलीह है और मौसम सुहावना हुआ है। वहीं, आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

    कई दिन से लोग भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे। शनिवार की भांति रविवार को भी दिन के वक्त जमकर मेघा बरसने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार की सुबह पहले हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन, 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बादलों ने झमाझम बरसना शुरू किया।

    बारिश से अनेक इलाकों में हुआ जलभराव

    बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

    जबकि, रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। बीते दिन बारिश होने के चलते जहां बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतें आई, वहीं बारिश की वजह से शहर के अनेक इलाकों में जलभराव होने से लोग परेशान रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Rain in Punjab: तेज हवा के साथ कई जिलों में झमाझम बरसे बदरा, आज भी बारिश के आसार; पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

    मंगलवार को भी बारिश की संभावना

    करीब सवा दो घंटे की बारिश में शहर की अनेक सड़कें जलमग्न हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी जिले में बारिश की संभावना जताई गई है।

    रविवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर को भी झमाझम वर्षा हुई। वर्षा बंद होने के बाद दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। हवा में नमी बढ़ने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। इसके चलते दिन के वक्त बाजारों में रौनक देखने को मिली।

    कारोबारियों को हुआ नुकसान

    हालांकि, रविवार को दिन के वक्त तेज बारिश होने से लोगों को तो गर्मी से राहत मिली, लेकिन संडे बाजारियों का कारोबार प्रभावित होकर रह गया। वर्षा के चलते कई कारोबारियों को आर्थिक तौर पर भी नुकसान उठाना पड़ा। कारण, एक दम से तेज वर्षा होने के बाद कई कारोबारी अपना सामान संभाल नहीं पाए।

    यह भी पढ़ें- India Canada Row: स्टडी वीजा लगाकर गए विद्यार्थियों के अभिभावक चिंतित, बोले- 'अब मुश्किल लगता है...'