Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पठानकोट नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन विभाग में मचा हड़कंप; सघन तलाशी अभियान शुरू

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 06:40 PM (IST)

    पठानकोट नगर निगम को सोमवार सुबह कमिश्नर की ईमेल आईडी पर बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

    बम की धमकी के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी। फोटो जागरण

    बम की धमकी के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. नगर निगम पठानकोट को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

    2. कमिश्नर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल आया।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, सरकारी कार्यालयों में चेकिंग जारी।

    जागरण संवाददाता, पठानकोट। नगर निगम पठानकोट को सोमवार बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सुबह नगर निगम कमिश्नर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

    नगर निगम के एडीओ पंकज ने बताया कि जैसे ही धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली, इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। एसएचओ अमनदीप कौर ने बताया कि धमकी को गंभीरता से लेते हुए एहतियात के तौर पर नगर निगम परिसर सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    पुलिस की टीमें हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मामले की जांच जारी है।