Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला में मालिक ने नौकरानी की गला दबाकर की हत्या, फिर जहर निगलकर खुद भी दे दी जान

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 05:52 PM (IST)

    पटियाला के सलेमपुर सेखां गांव में एक घर में काम करने वाली 35 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद घर के मालिक ने भी जहरी ...और पढ़ें

    घर में काम करने वाली महिला की गला दबाकर हत्या, आरोपित ने भी जहर निगलकर की आत्महत्या।

    घर में काम करने वाली महिला की गला दबाकर हत्या, आरोपित ने भी जहर निगलकर की आत्महत्या।

    HighLights

    1. घरेलू सहायिका की गला दबाकर हत्या

    2. आरोपित घर मालिक ने जहर खाकर आत्महत्या की

    3. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    जागरण संवाददाता, पटियाला (राजपुरा)। थाना शंभू क्षेत्र के गांव सलेमपुर सेखां में खाना बनाने और झाड़ू-पोछा का काम करने वाली 35 वर्षीय महिला की घर के मालिक ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।

    हत्या करने के बाद घर के मालिक ने भी जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पिता भुल्ला सिंह की शिकायत पर मृतक आरोपित जगजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अक्की कौर के रूप में हुई है, जो दो बच्चों की मां थी। उसका पति अंबर सिंह पशुओं की खरीद-फरोख्त का कारोबार करता है और काम के सिलसिले में अक्सर दूसरे राज्यों में रहता है। इसी दौरान अक्की कौर पिछले तीन-चार वर्षों से गांव के रहने वाले जगजीत सिंह के घर में खाना बनाने और घरेलू साफ-सफाई का काम कर रही थी।

    मृतका के पिता भुल्ला सिंह निवासी गांव बपरौर, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 23 जून की शाम उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ आरोपित के घर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बेटी का शव बाथरूम में पड़ा देखा।

    उनका आरोप है कि बेटी की गला दबाकर हत्या की गई थी, जबकि घटना के बाद आरोपित जगजीत सिंह ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना शंभू पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

    खबरें और भी

    दोनों के बीच आपसी प्रेम संबंध होने की बात सामने आई

    थाना शंभू के प्रभारी एसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयानों के आधार पर मृतक आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच आपसी संबंध होने की बात भी सामने आई है।

    हालांकि, आरोपित की मौत हो जाने के कारण हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक सुबूतों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि घटना के पीछे की असल परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।