Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला में शादी के 4 दिन बाद युवक लापता, नहर किनारे मोटरसाइकिल व फोन मिला; गोताखोरों ने बरामद किया शव

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 02:03 PM (IST)

    अमरगढ़ के युवक की शादी के चार दिन बाद लापता होने के बाद नहर से शव बरामद हुआ। नहर किनारे मोटरसाइकिल और फोन मिला था, पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...और पढ़ें

    मृतक की फाइल फोटो।

    मृतक की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. शादी के चार दिन बाद युवक लापता हुआ।

    2. भाखड़ा नहर किनारे मिली मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन।

    3. गोताखोरों ने नहर से युवक का शव बरामद किया।

    जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब के अमरगढ़ क्षेत्र से एक बेहद दुखद और रहस्यमय मामला सामने आया है, जहां शादी के महज चार दिन बाद एक युवक के लापता होने और बाद में उसका शव नहर से बरामद होने की घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग भी सदमे में हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक हाल ही में विवाह बंधन में बंधा था। शादी के कुछ दिन बाद ही वह अचानक लापता हो गया। परिवार ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

    इसी दौरान नाभा मार्ग पर भाखड़ा नहर के किनारे युवक की मोटरसाइकिल और उसका मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला। इससे आशंका और गहरा गई कि युवक के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू की।

    यह भी पढ़ें- ट्रक यूनियन विवाद पर सियासत तेज, विधायक ने पुलिस को घेरा; धक्केशाही का लगाया आरोप

    गोताखारों की टीम ने चलाया सर्च अभियान

    घटना की गंभीरता को देखते हुए गोताखोरों की मदद ली गई। भोले शंकर गोताखोर दल के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि उनकी टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद एक शव बरामद किया गया। बाद में शव की पहचान लापता युवक के रूप में हुई।

    खबरें और भी

    इस घटना के बाद जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं इलाके में भी शोक की लहर फैल गई है। शादी के घर में खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया।

    यह भी पढ़ें- अबोहर धमाका कांड, झुलसी महिला ने 5 दिन बाद तोड़ा दम; कारण अभी भी स्पष्ट नहीं

    पुलिस ने जांच की शुरू

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिवार के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

    यह भी पढ़ें- संगरूर ट्रक यूनियन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस पर किया पथराव; कई आरोपी हिरासत में लिए