पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में नशे का वीडियो बनाने पर विवाद, DSP पर CRPF जवान को थप्पड़ मारने का आरोप; गेट पर दिया धरना
पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में नशे से जुड़ी सामग्री का वीडियो बनाने वाले एक सीआरपीएफ जवान ने अस्पताल के बाहर धरना दिया।
-1793125855073_m.webp)
पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में नशे का वीडियो बनाने पर विवाद। फोटो जागरण
HighLights
जवान ने अस्पताल में नशे से जुड़ी सामग्री का वीडियो बनाया।
डीएसपी पर मारपीट, पगड़ी उतारने और मोबाइल छीनने का आरोप।
पुलिस ने आरोपों को खारिज किया, डीआईजी से बातचीत जारी।
जागरण संवाददाता, पटियाला। सरकारी राजिंदरा अस्पताल में नशे के कथित इस्तेमाल से जुड़ी सामग्री का वीडियो बनाने के मामले में एक सीआरपी जवान ने अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर धरना दिया। जवान और उसकी पत्नी ने डीएसपी संजीव सिंगला पर मारपीट करने, पगड़ी उतारने और मोबाइल फोन छीनने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। मामले को लेकर जवान की डीआईजी पटियाला रेंज के साथ बातचीत जारी है।
जानकारी के अनुसार, जवान बिहार में तैनात है और छुट्टी लेकर पटियाला में अपना इलाज करवाने आया था। वह पिछले पांच दिनों से राजिंदरा अस्पताल के वार्ड नंबर 18 में भर्ती था। जवान और उसकी पत्नी का आरोप है कि अस्पताल में नशे के कथित इस्तेमाल से जुड़ी पन्नियां, सिरिंज और लाइटर मिलने पर उसने इनका वीडियो बनाया था।
जवान की पत्नी चरणजीत कौर के मुताबिक, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे बाहर बैठे थे। इसी दौरान सादे कपड़ों में पहुंचे डीएसपी संजीव सिंगला ने उनके पति को थप्पड़ मारा और उनकी पगड़ी उतार दी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक पुलिसकर्मी ने जवान का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद जवान अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गया।
डॉक्टरों की शिकायत मिलने की बात कही
राजिंदरा अस्पताल पुलिस चौकी के इंचार्ज करनैल सिंह ने जवान और उसकी पत्नी की ओर से लगाए गए मारपीट और मोबाइल छीनने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी उसी दिन मिली थी। उनके अनुसार, अस्पताल के डॉक्टरों ने जवान के व्यवहार को लेकर शिकायत की थी।
फिलहाल, जवान और पुलिस की ओर से मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं। जवान की डीआईजी पटियाला रेंज के साथ बातचीत होने की जानकारी सामने आई है। मामले में अधिकारियों की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि सोनू पुलिस के पास अपने बयान दर्ज करवा रहा था। बयान लिखे जाने के बाद उसने उनकी फोटो लेने की मांग की, लेकिन कथित तौर पर पुलिसकर्मी ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। घटना में दोनों के घायल होने की सूचना है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।