विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patiala News: गैंगस्टर से दोस्ती के चक्कर में दुकानदार जेल में कर रहा था फोन सप्लाई, सीनियर कॉन्सेटबल व दो अन्य लोग गिरफ्तार

By Prem VermaEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Thu, 02 Nov 2023 11:22 AM (IST)

जेल में बंद गैंगस्टर से दोस्ती कर अपने विरोधियों को धमकाने के लिए पटियाला में एक दुकानदार जेल में फोन ...और पढ़ें

गैंगस्टर से दोस्ती के चक्कर में दुकानदार जेल में कर रहा था फोन सप्लाई (फाइल फोटो)
गैंगस्टर से दोस्ती के चक्कर में दुकानदार जेल में कर रहा था फोन सप्लाई (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इस मामले का पता 29 अक्टूबर को सीनियर कांस्टेबल जसपाल सिंह से पूछताछ के बाद हुआ
  2. कॉन्सटेबल जेल में फोन व नशा ले जाते पकड़ा गया
  3. पिछले कई महीनों से चल रहा था यह सिलसिला

जागरण संवाददाता, पटियाला। जेल में बंद गैंगस्टर से दोस्ती कर अपने विरोधियों को धमकाने के चक्कर में दुकानदार जेल में फोन सप्लाई करने के लिए राजी हो गया। बिचौलिए के जरिये दुकानदार ने सीनियर कॉन्स्टेबल जसपाल सिंह के साथ सेटिंग की और फोन बेचने के बाद इनके फर्जी बिल काटने लगा।

इस बात का पर्दाफाश 29 अक्टूबर को जेल के अंदर फोन और नशा लेकर जाते पकड़े गए सीनियर कॉन्स्टेबल जसपाल सिंह से पूछताछ के बाद हुआ है।

ये है पूरा मामला

इस मामले में पुलिस ने 28 वर्षीय दुकानदार करन कुमार निवासी रोयल वेली रत्न नगर और बिचौलिए जसकीरत सिंह नवासी विकास नगर त्रिपड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं करन कुमार की दुकान से जेल के अंदर सप्लाई किए फोन के फर्जी बिल भी बरामद किए गए हैं। पिछले कई महीनों से यह सिलसिला चल रहा था।

ये भी पढ़ें- बैकों में नोट लौटाने के लिए लोगों की लगी लंबी कतार, चंडीगढ़ में दिखा नोटबंदी जैसा आलम

उक्त मामले की पुष्टि करते हुए थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज प्रदीप सिंह बाजवा ने कहा कि दोनों आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद कई अहम खुलासे होंगे। बता दें कि 29 अक्टूबर को सीनियर कॉन्स्टेबल जसपाल सिंह को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वह जेल में ड्यूटी देने पहुंचा था।

कॉन्स्टेबल से अफीम और स्मार्टफोन हुआ बरामद

इस दौरान जेल स्टाफ ने उसके बैग से एक समार्टफोन, एक चार्जर व 27.5 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। बरामदगी के बाद आरोपित के सरकारी कमरे की तलाशी लेने पर यहां से तंबाकू के तीन पैकेट, जर्दे की दस पुड़िया, एक हेड फोन के अलावा चार डाटा केबल बरामद हुए थे। 46 वर्षीय आरोपित सीनियर कॉन्स्टेबल जसपाल सिंह पहले पीएपी जालंधर में तैनात था। जहां से उसे पटियाला सेंट्रल जेल में जेल गार्ड की ड्यूटी पर लगाया गया था।

ये भी पढ़ें- पटियाला में आठ किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।