Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farmers Protest: दिल्ली आएंगे किसान या शंभू बॉर्डर पर ही बैठेंगे? आज सुप्रीम कोर्ट कर सकता है फैसला

    By Jagran News Edited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 24 Jul 2024 11:03 AM (IST)

    किसान आंदोलन 2.0 के तहत दिल्ली कूच करने की तैयारी में लगे किसान संगठन शंभू बॉर्डर खोलने वाले याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे है ...और पढ़ें

    शंभू बॉर्डर खोलने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज कर सकता है फैसला
    शंभू बॉर्डर खोलने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज कर सकता है फैसला

    HighLights

    1. दिल्ली कूच करने की तैयारी में किसान संगठन
    2. शंभू बॉर्डर खोलने की याचिका के फैसले पर नजरें
    3. सुप्रीम कोर्ट आज कर सकता है फैसला

    जागरण संवाददाता, पटियाला। किसान आंदोलन 2.0 के तहत दिल्ली कूच करने की कोशिश में जुटे किसान संगठनों की नजरें सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर लगी हैं जिसके तहत शंभू बॉर्डर खोले जाने की याचिका पर फैसला आना है।

    सुप्रीम कोर्ट का इस बारे में फैसला आज बुधवार दोपहर तक आने की संभावना है। इससे पहले इस बारे में सुनवाई बीते सोमवार (22 जुलाई) को थी लेकिन उसे आज के लिए रख लिया गया था।

    'बॉर्डर खुला तो करेंगे दिल्ली कूच'

    शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान संगठनों के सदस्य पहले ही कह चुके हैं कि अगर बॉर्डर खुल जाता है तो वह दिल्ली कूच करेंगे और ट्रैक्टर ट्रालियों में वह दिल्ली जाएंगे। किसान कह चुके हैं कि वह अपने साथ छह माह तक का राशन लेकर जाएंगे।

    बता दें कि शंभू बॉर्डर पांच माह से ज्यादा समय से बंद है। इस बॉर्डर को खोले जाने के लिए दायर एक याचिक पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बीती 10 जुलाई को निर्देश देते हुए यह बार्डर खोले जाने के लिए हरियाणा सरकार को बीती 17 जुलाई तक का समय दिया था। इसी दरम्यान हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट के इस निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जिस पर आज सुनवाई होनी है।

    यह भी पढ़ें: '15 अगस्त को ट्रैक्टर रैली, क्रिमिनल लॉ की जलाई जाएगी कॉपी', किसान संगठनों का दिल्ली कूच का एलान