पटियाला में LADC प्रणाली के विरोध में वकीलों ने तेज किया आंदोलन, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) प्रणाली के विरोध में पटियाला जिला बार एसोसिएशन ने आंदोलन तेज कर दिया है। ...और पढ़ें
-1784537586443_m.webp)
एलएडीसी प्रणाली के विरोध में जिला बार एसोसिएशन हड़ताल पर (फोटो: जागरण)
HighLights
एलएडीसी प्रणाली के विरोध में पटियाला बार एसोसिएशन का आंदोलन तेज।
एडवोकेट जतिंदरपाल सिंह घुम्मन समेत तीन वकील भूख हड़ताल पर।
वकीलों ने न्यायिक कार्य से पूर्ण रूप से विरत रहने का निर्णय लिया।
जागरण संवाददाता, पटियाला। लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) प्रणाली के विरोध में जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) पटियाला का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। आंदोलन के तहत एडवोकेट जतिंदरपाल सिंह घुम्मन (पूर्व अध्यक्ष, डीबीए पटियाला), एडवोकेट जॉनपाल सिंह और एडवोकेट कुलदीप शर्मा जिला न्यायालय परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।
जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, एलएडीसी प्रणाली को समाप्त करने की मांग को लेकर वकीलों ने न्यायिक कार्य से पूर्ण रूप से विरत रहने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन का कहना है कि राज्य वित्तपोषित इस व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनवीर सिंह तिवाना, उपाध्यक्ष एडवोकेट हरविंदर सिंह, सचिव एडवोकेट सचिन शर्मा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट जसप्रीत सिंह तथा संयुक्त सचिव एडवोकेट हैप्पी वर्मा भी मौजूद रहे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह भुल्लर, एडवोकेट एस.एस. सग्गू, एडवोकेट गुरप्रीत गिल, एडवोकेट परमवीर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता बी.एस. सोढ़ी, सेवानिवृत्त जिला अटॉर्नी एडवोकेट संजीव गुप्ता, एडवोकेट तेजबीर ढिल्लों, एडवोकेट जैसमीन कौर, एडवोकेट हरपिंदर नाभा, एडवोकेट जसप्रीत सिंह सराओ, एडवोकेट विक्रम बराड़, एडवोकेट चरणवीर सिंह, एडवोकेट सुमेश जैन, एडवोकेट पवन सांघी और एडवोकेट विश्वदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।