Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नौकरी लगाने का लालच देकर विवाहिता को कई बार बनाया हवस का शिकार

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 02 Jan 2017 02:51 PM (IST)

    विवाहित महिला को नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने अब इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, पटियाला। एक विवाहित महिला को नौकरी करने का ऐसा भूत सवार हुआ कि अपना सर्वस्व लुटा बैठी। महिला के मुताबिक एक व्यक्ति ने उसे नौकरी लगाने का वादा किया। वह उसके बहकावे में आ गई और अक्सर उसके पास जाने लगी। वह हर बार उससे अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म करता रहा। महिला ने अब इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

    जिला संगरूर के वजीदपुर विदेशा (हाल वासी नाभा) निवासी महिला के मुताबिक उसकी जान पहचान धर्मइंद्र ङ्क्षसह से हुई। धर्मइंद्र ने कहा कि वह उसकी नौकरी लगा सकता है। इसके लिए उसने 2.37 लाख रुपये मांगे। महिला ने उसके कहने पर यह राशि उसे दे दी।

    इसके बाद व्यक्ति ने उसे गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण के पास एक होटल में बुलाया और वहां उससे यह कहकर दुष्कर्म किया कि वह उसकी नौकरी लगा देगा। वह अक्सर उसे होटल में बुलाता और हवस का शिकार बनाता।

    पढ़ें : बेटे को छुड़ाने की बात कह किया महिला से दुष्कर्म, बेटी से भी किया दुष्कर्म का प्रयास

    महिला के मुताबिक उक्त होटल के अलावा भी वह उसे कई अन्य स्थानों पर भी बुलाता था। वह इस विश्वास के साथ जाती थी कि वह उसकी नौकरी लगा देगा। लेकिन उसने उसकी नौकरी नहीं लगाई। महिला के मुताबिक जब उसने कहा कि वह इस संबंध में अपने परिवार वालों को बता देगी तो वह जान से मारने की धमकियां देने लगा।

    पढ़ें : बीवीएससी छात्रा बोली, हॉस्टल के बाथरूम में छात्राएं हो जाती हैैं शर्मसार

    महिला ने अब इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना त्रिपड़ी टाउन की पुलिस ने आरोपी के परिवार के 4 सदस्यों पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया है, जिन पर केस दर्ज हुआ है उनमें धर्मइंद्र ङ्क्षसह, चरनजीत ङ्क्षसह, गुरिंदर कौर पत्नी जसवंत ङ्क्षसह व गुङ्क्षरदर कौर पत्नी चरनजीत ङ्क्षसह निवासी शामिल हैैं।

    खबरें और भी

    पढ़ें : उद्यमी के घर में नाबालिग मेड को झूले से लटकता देखा तो खिसक गई पैरों तले जमीन