Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kisan Andolan: शंभू बॉर्डर पर एक महिला की मौत, आंदोलन के दूसरे चरण में अब तक 17 किसान गंवा चुके जान

    Updated: Sun, 05 May 2024 06:23 PM (IST)

    Kisan Andolan पंजाब में शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। किसान लीडर मनजीत सिंह घुमाना के मुताबिक अब तक किसान आंदोलन के इस दूसरे चरण मे ...और पढ़ें

    आंदोलन के दूसरे चरण में अब तक 17 किसान गंवा चुके जान (फाइल फोटो)
    आंदोलन के दूसरे चरण में अब तक 17 किसान गंवा चुके जान (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. परनीत कौर के कार्यक्रम में भी एक किसान ने गंवाई जान
    2. दूसरे चरण में 17 किसान गंवा चुके जान

    जागरण संवाददाता, पटियाला। शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन (Kisan Andolan) में एक अन्य महिला किसान की मृत्यु हो गई। किसान लीडर मनजीत सिंह घुमाना के मुताबिक अब तक किसान आंदोलन के इस दूसरे चरण में 17 किसान जान गंवा चुके हैं।

    शनिवार देर रात मरने वाली 55 वर्षीय बलविंदर कौर महिला किसान तरनतारन के गांव वालीपुर निवासी हैं। वह अपने पीछे पति और दो पुत्र छोड़ गई।

    परनीत कौर के कार्यक्रम में भी गई एक किसान की जान

    वहीं शनिवार को भाजपा प्रत्‍याशी परनीत कौर के कार्यक्रम में एक किसान की भगदड़ में मौत हो गई थी। इसके बाद किसानों में रोष बढ़ गया। आज किसानों ने साथ मिलकर एक मीटिंग भी की। वहीं इस घटना के बाद से पंंजाब पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। 

    भाजपा नेता हरपालपुर पर केस दर्ज

    साथ ही भाजपा नेता हरविंदर सिंह हरपालपुर पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। हरपालपुर ने साफ भी किया है कि किसान की मौत में उनका कोई हाथ नहीं है। 

    यह भी पढ़ें: Punjab News: राजपुरा में किसान की मौत होने के बाद गरमाई राजनीति, पुलिस ने भाजपा नेता पर किया केस दर्ज