Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पंजाब में नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ 'बुलडोजर' एक्शन, अब पटियाला और संगरूर में तोड़े मकान; 700 जवान रहे मौजूद

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 08:14 PM (IST)

    पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पटियाला (Punjab Buildozer Action) में पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर की अवैध बिल्डिंग को बुलडोजर से गिरा ...और पढ़ें

    पटियाला में बुलडोजर से ढहाए गए नशा तस्करों के मकान (फोटो- जागरण संवाददाता)
    पटियाला में बुलडोजर से ढहाए गए नशा तस्करों के मकान (फोटो- जागरण संवाददाता)

    HighLights

    1. मान सरकार पिछले कई दिनों से बुलडोजर कार्रवाई कर रही है
    2. अब संगरूर और पटियाला दोनों जगहों पर हुए एक्शन
    3. पटियाला में 700 जवानों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

    जागरण संवाददाता पटियाला। पंजाब में नशा तस्करों के आवास इस दौरान प्रशासन के निशाने पर हैं। जहां एक ओर आज रूपनगर में नशा तस्कर के मकान ढहाए गए तो वहीं पटियाला में भी प्रशासन ने बुलडोजर से कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के आवास पर कार्रवाई की।

    थाना कोतवाली के अंतर्गत आते रोड़ी कुट्ट मोहल्ला में एक महिला नशा तस्कर की अवैध बिल्डिंग पर वीरवार को बुलडोजर चलाया गया। पिछले 10 सालों के दौरान इस महिला के खिलाफ नशा तस्करी के 10 मामले दर्ज किया गए थे।

    रिंकी देवी नाम की इस महिला द्वारा तैयार की गई है बिल्डिंग अवैध थी जिस वजह से इसे वीरवार को गिराया गया। मौके पर मौजूद एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि इस महिला की बिल्डिंग को गिराए जाने की कार्रवाई की जानी थी लेकिन पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर हंगामा हो सकता है।

    पुलिस के 200 जवान रहे मौजूद

    जिस वजह से महिला पुलिस मुलाजिमों सहित तकरीबन 200 पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। महिला द्वारा यह बिल्डिंग अवैध रूप से तैयार की गई थी जिस वजह से इसे गिराया गया है। ‌इस मौके पर कोतवाली पटियाला थाना के इंचार्ज डीएसपी रशविंदर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    एसएसपी पटियाला ने बताया कि इस महिला के खिलाफ साल 2015 से लेकर अब तक तकरीबन 10 केस दर्ज किए गए हैं। जानकारी मिली थी कि महिला ने दो मंजिला मकान तैयार किया है जो अवैध तरीके से तैयार किया गया है।

    इस बिल्डिंग के निर्माण संबंधी महिला से दस्तावेज मांगे गए थे लेकिन महिला कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाई थी। जिस वजह से वीरवार को बुलडोजर लेकर दोनों मंजिल गिराई गई लेकिन इस दौरान महिला ना तो मौके पर आई ना ही उसके परिवार का कोई सदस्य मौके पर मौजूद था।

    संगरूर में भी चला पीला पंजा

    उधर, संगरूर में नशा तस्करी में आरोपित आशा और अमीर खान के सदाव्रत स्थित गैर-कानूनी रूप से बनाए गए मकान को जेसीबी के जरिये गिरा दिया गया। आशा और उसके पति अमीर खान के खिलाफ पहले से ही तीन एनपीडीएस के मामले दर्ज हैं।

    पुलिस के मुताबिक, इन दोनों आरोपितों ने नशा तस्करी करके कमाए रुपयों से घर बनवाया है जिसे अब गिरा दिया गया है। ये कार्रवाई नगर कौंसिल के कार्यसाधक अधिकारी अशोक कुमार और एसएचओ पवन कुमार की टीम ने की।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में पहली बार योगी स्टाइल में चला बुलडोजर, ड्रग माफिया का घर गिराया गया; पढ़िए क्या है पूरा मामला