Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नीले ड्रम का खौफनाक सच... पटियाला में युवती की हत्या का सस्पेंस खत्म, प्रेमी ने बताया क्यों दी दर्दनाक मौत

    Updated: Sat, 30 May 2026 09:18 PM (GMT+05:30)

    पटियाला पुलिस ने डीसीडब्ल्यू पुल के पास ड्रम में मिली युवती की लाश के सनसनीखेज मामले को चार दिन में सुलझा लिया है। ...और पढ़ें

    युवती का गला घोंटकर शव नीले ड्रम में रखने वाली घटना सॉल्व (जागरण फोटो)

    युवती का गला घोंटकर शव नीले ड्रम में रखने वाली घटना सॉल्व (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. पटियाला पुलिस ने चार दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर

    2. प्रेम संबंधों में विवाद के चलते हुई युवती की हत्या

    3. आरोपी विराट कश्यप गिरफ्तार, यूपी भागने की फिराक में था

    जागरण संवाददाता, पटियाला। डीसीडब्ल्यू पुल के पास नीले रंग के ड्रम में मिली युवती की लाश के सनसनीखेज मामले को पटियाला पुलिस ने महज चार दिनों में सुलझाते हुए हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम संबंधों में चल रहे विवाद और शादी के लिए बढ़ते दबाव के कारण युवती की हत्या की गई थी।

    पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपित विराट कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है, जोकि पटियाला में सुखराम कॉलोनी नजदीक भारत नगर स्थित किराए के मकान पर रह रहा था और घटना के बाद अपने राज्य भागने की तैयारी में था।

    एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि एसपी इन्वेस्टिगेशन गुरबंस सिंह बैंस और डीएसपी सिटी-2 जंगजीत सिंह रंधावा के निर्देशन में सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बाजवा तथा थाना अर्बन एस्टेट पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी और मानवीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई।

    बाजू पर बने टैटू से हुई पहचान

    26 मई की सुबह करीब छह बजे डीसीडब्ल्यू पुल के निकट एक नीले रंग के ड्रम में युवती का शव मिला था। कूड़ा एकत्र करने वाले शंकर नामक व्यक्ति ने सबसे पहले शव को देखा था और पुलिस को सूचना दी थी।

    खबरें और भी

    मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतका की बाजू पर बने नेहा नाम के टैटू से पहचान की कड़ी जुड़ी। बाद में जौनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी उसके भाई बबलू शेखर ने शव की पहचान अपनी बहन नेहा के रूप में की थी।

    सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपित तक पहुंची पुलिस

    मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकार्ड, टावर लोकेशन, डंप डाटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। लगातार छापेमारी और जांच के बाद 29 मई को आरोपित विराट कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित मूल रूप से गुहला मलीपुरा कालोनी, थाना बेहराइच (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और वर्तमान में पटियाला की सुखराम कॉलोनी में किराये पर रह रहा था।

    डेढ़ साल पुराने प्रेम संबंध का हुआ दुखद अंत

    पूछताछ के दौरान आरोपित ने खुलासा किया कि वह और नेहा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध में थे। नेहा लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। 25 मई की रात दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया।

    आरोप है कि गुस्से में आकर विराट ने नेहा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को एक नीले रंग के ड्रम में डाल दिया और पहचान छिपाने के उद्देश्य से किराये पर ई-रिक्शा लेकर उसे डीसीडब्ल्यू पुल के पास फेंक आया।

    यूपी भागने से पहले दबोचा गया आरोपित

    एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे फरार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अब मामले के अन्य पहलुओं और किसी संभावित सहयोगी की भूमिका की भी पड़ताल कर रहे हैं।