Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:49 PM (IST)

    समाना-घग्गा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 26 वर्षीय जोरा सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने फरार चालक खुशविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू क ...और पढ़ें

    ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला। फाइल फोटो

    ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला। फाइल फोटो

    HighLights

    1. समाना-घग्गा मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा।

    2. ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक जोरा सिंह की मौत।

    3. पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    संवाद सूत्र, समाना (पटियाला)। समाना-घग्गा मार्ग पर शनिवार शाम को एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से 26 वर्षीय जोरा सिंह निवासी गांव ककराला भाईका की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

    सिटी थाना पुलिस के एएसआइ जगदीश सिंह ने बताया कि पिता गुरमेल सिंह की शिकायत के अनुसार जोरा सिंह बाइक पर समाना से अपने गांव ककराला भाईका जा रहा था। जैसे ही वह कोर्ट परिसर के निकट पहुंचा, घग्गा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल समाना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने पिता गुरमेल सिंह की शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक खुशविंदर सिंह निवासी गांव चरासों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।