Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patiala Crime: छह महीने पहले मदद के बहाने महिला से किया था दुष्‍कर्म, अब ब्‍लैकमेल कर किया परेशान; केस दर्ज

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 02:46 PM (IST)

    पंजाब के पटियाला में छह महीने पहले मदद के बहाने महिला से दुष्‍कर्म किया। अब आरोपित महिला को ब्‍लैकमेल कर परेशान कर रहा था। महिला ने अपने परिवार को सच् ...और पढ़ें

    मदद के बहाने 35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने वाले पर केस दर्ज
    मदद के बहाने 35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने वाले पर केस दर्ज

    HighLights

    1. आरोपित ने जान से मारने की भी दी धमकियां।
    2. महिला ने अपने परिवार को सच्चाई बता दी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत कर दी।

    जागरण संवाददाता, पटियाला। थाना सिटी राजपुरा इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा 35 साल की महिला के साथ मदद के बहाने एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। मामला छह महीने पहले का है, जिसके बाद लगातार यह आरोपित महिला को ब्लैकमेल कर परेशान लगा था। यही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां देता था।

    अभी भी आरोपित की नहीं हो पाई गिरफ्तारी

    महिला ने अपने परिवार को सच्चाई बता दी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपित संदीप कुकरेजा निवासी नजदीक आर्य समाज मंदिर राजपुरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसे काबू करने के लिए कस्तूरबा पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Punjab: माता बनी कुमाता...जन्‍म दे झाड़ियों में फेंका, कांटों पर 24 घंटे चीखता रहा नवजात; नहीं पसीजा मां का दिल

    यह है पूरा मामला

    दर्ज मामले के अनुसार पीड़ित शादीशुदा महिला बनूड़ के नजदीक एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए जाती थी। यहां पर उसकी मुलाकात आरोपित के साथ हुई थी और दोनों एक दिन गाड़ी में बैठकर बातें कर रहे थे। इस दौरान महिला को तनाव के कारण सिरदर्द होने लगा तो मदद के बहाने आरोपित ने सिरदर्द के बजाय बेहोशी की गोली दे दी।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: पराली जलाने के टूटे सारे रिकॉर्ड, आठ दिन में बढ़े 25 गुना मामले; खराब कैटेगरी में सभी शहरों का AQI

    आरोपित ने महिला को बेहोश करने के बाद यूनिवर्सिटी की पार्किंग में गाड़ी के अंदर ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित उसे जान से मारने व बदनाम करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया था। पिछले कुछ समय से आरोपित उसे ब्लैकमेल करने लगा था, जिस वजह से महिला ने परिवार व पुलिस को सच्चाई बता दी।

    खबरें और भी