Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'लड़कियों के कमरों में घुसना शर्मनाक', RGNUL की घटना पर प्रियंका गांधी ने की कुलपति की निंदा

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 04:52 PM (GMT+05:30)

    पटियाला के राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (RGNUL) के कुलपति पर बिना पूर्व सूचना दिए छात्राओं के कमरे में घुसकर चेकिंग करने और उनके कपड़ों को ...और पढ़ें

    प्रियंका गांधी ने RGNUL की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
    प्रियंका गांधी ने RGNUL की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। फोटो सोर्स- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. प्रियंका गांधी ने आरजीएनयूएल के घटना पर चिंता व्यक्त की
    2. कहा- महिला आयोग को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए
    3. 'लड़कियां अपने पहनावे का फैसला खुद ही कर सकती हैं'

    डिजिटल डेस्क, पटियाला (पंजाब)। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को पटियाला के राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरजीएनयूएल) की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कुलपति जेएस सिंह पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह छात्रावास में बिना महिला छात्रों की सहमति या पूर्व सूचना के उनके कमरे में घुस गए।

    इतना ही नहीं, इसके अलावा, कुलपति के खिलाफ कई मौकों पर छात्राओं को संबोधित करते समय अनुचित और अशोभनीय टिप्पणियां करने का भी आरोप लगाया गया है। आखिर क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

    प्रियंका गांधी ने की कुलपति की निंदा

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर कर कहा कि पटियाला के राजीव गांधी विधि विश्वविद्यालय में कुलपति का बिना छात्राओं को सूचित किए अचानक उनके कमरों में घुसकर चेकिंग करना और लड़कियों पर पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत शर्मनाक है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के सरकारी प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग, 72 टीचर भेजे जाएंगे फिनलैंड

    उन्होंने कहा कि छात्राओं ने मीडिया से जो बातें कही हैं, वे बेहद आपत्तिजनक हैं। लड़कियां अपने खानपान, पहनावे और कोर्स के चयन का फैसला करने में खुद सक्षम हैं। अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए मॉरल पुलिसिंग और लड़कियों की निजता का उल्लंघन अस्वीकार्य है।

    प्रियंका गांधी ने कहा कि महिला आयोग को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और कुलपति महोदय पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    क्या है पूरा मामला?

    कथित तौर पर 22 सितंबर को पटियाला के राजीव गांधी विधि विश्वविद्यालय (आरजीएनयूएल) के कुलपति बिना किसी पूर्व सूचना और छात्राओं से अनुमति लिए उनके कमरे में घुस गए थे।

    इस दौरान उन्होंने छात्राओं के कमरों की तलाशी ली और उनके पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी भी की। इस घटना से नाराज छात्र-छात्राओं ने कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्टूडेंट्स धरने पर बैठ गए हैं और कुलपति के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को देखते हुए फिलहाल यूनिवर्सिटी बंद रखा गया है। इतना ही नहीं, इस मामले की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है। इस समिति में प्रोफेसर शरणजीत कौर, प्रोफेसर नरेश कुमार वत्स, डॉ. गीतिका वाली, डॉ. इवनीत वालिया, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. श्रुति गोयल, डॉ. तान्या मंदर, डॉ. जशलीन केवलानी और डॉ. सिद्धार्थ दहिया शामिल है।

    यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में मोहाली के पुलिस अफसरों पर गिरी गाज, SP-DSP सहित कई अधिकारियों को नोटिस