विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजपुरा-पटियाला हाईवे पर चलते कैंटर में लगी भीषण आग, लाखों का महंगा सामान जलकर खाक; ड्राइवर की हालत गंभीर

Published: Tue, 22 Sep 2026 01:32 PM (IST)

राजपुरा-पटियाला नेशनल हाईवे पर एक चलते कैंटर में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का ब्रांडेड सामान जलकर खाक ...और पढ़ें

राजपुरा-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा।

राजपुरा-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा।

HighLights

  1. राजपुरा-पटियाला हाईवे पर चलते कैंटर में लगी भीषण आग

  2. लाखों का ब्रांडेड सामान जलकर हुआ खाक, भारी नुकसान

  3. 21 वर्षीय ड्राइवर आयुष वर्मा गंभीर रूप से झुलसा

प्रिंस तनेजा, राजपुरा। राजपुरा-पटियाला नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां चलते हुए कैंटर को अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में कैंटर में लदा लाखों रुपये का महंगा ब्रांडेड सामान जलकर खाक हो गया है, जबकि 21 वर्षीय युवा ड्राइवर बुरी तरह झुलस जाने के कारण अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

सड़क सुरक्षा फोर्स (S.S.F.) के इंचार्ज भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कैंटर अंबाला के मोड़ा वेयरहाउस से करीब 3 टन माल लेकर बठिंडा की ओर जा रहा था।

गाड़ी में मशहूर कंपनियों के महंगे ब्रांडेड कपड़े, जूते और कीमती स्पेयर पार्ट्स मौजूद थे। जब यह कैंटर राजपुरा-पटियाला रोड पर चेतनाया टेक्नो स्कूल के नज़दीक पुल के पास पहुँचा, तो अचानक इसे आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवर आयुष वर्मा (उम्र करीब 21 वर्ष) को संभलने का मौका नहीं मिला। गाड़ी के डिवाइडर से टकराने के कारण दरवाजा खुल गया, जिसके बाद ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, इस दौरान उसका एक हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।

S.S.F. ने निभाई फ़रिश्ते की भूमिका

मौके पर तुरंत पहुंची S.S.F. की टीम ने फरिश्ता बनकर घायल आयुष को तुरंत राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रैफर कर दिया है, जहां वह मौत से जूझ रहा है।

सामान की चोरी की भी सूचना

कंपनी से मौके पर पहुंचे वर्करों ने बताया कि कैंटर में करीब 3 टन माल मौजूद था। हैरानी की बात यह है कि हादसे के दौरान कुछ मौकापरस्त लोगों द्वारा आग का फायदा उठाकर सामान उठाकर ले जाने की भी सूचना मिली है। फिलहाल, कंपनी की ओर से सर्वेयर भेजे जा रहे हैं जो कुल नुकसान का आकलन करेंगे।

यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का मास्टरप्लान! 'बिग 5' मॉडल तैयार, पुलिस से स्कूल-गांवों तक 5 मोर्चों पर एक साथ जंग