विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patiala Crime News: अवैध संबंधों में रोड़ा बनता देख रिटायर्ड बैंक मैनेजर का कत्ल, दूसरी पत्नी ने बनाया था मर्डर का प्लान

By Prem VermaEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sat, 21 Oct 2023 04:48 PM (IST)

पटियाला में एक रिटायर्ड बैंक के मैनेजर के कत्ल का मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर की दूसरी पत्नी ने ...और पढ़ें

रिटायर्ड बैंक मैनेजर के कत्ल में पुलिस की गिरफ्त में आए सभी आरोपित
रिटायर्ड बैंक मैनेजर के कत्ल में पुलिस की गिरफ्त में आए सभी आरोपित

HighLights

  1. अवैध संबंधों में रोड़ा बनता देख दूसरी पत्नी ने प्रेमी संग मिल रिटायर्ड बैंक मैनेजर का कत्ल करवाया था
  2. आरोपित पत्नी को एक करोड़ की कोठी व बीमे की रकम भी हाथ से जाने का था डर
  3. पुलिस ने इस मामले को 48 घंटे के अन्दर हल कर दिया

प्रेम वर्मा, पटियाला। जिम में कसरत करने के दौरान युवक से हुई मुलाकात अवैध संबंध में बदल गई तो 67 साल के बूढ़े पति को अवैध संबंधों में रोड़ा समझ रिटायर्ड बैंक मैनेजर पति का कत्ल कर दिया। आरोपित दूसरी पत्नी हरप्रीत कौर ने अपने प्रेमी के साथ इस कत्ल को प्लान किया था।

रिटा. बैंक मैनेजर बलबीर सिंह के कत्ल केस को हल करने के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि कत्ल के बाद यह दोनों बलबीर सिंह की एक करोड़ रूपए की कोठी व बीमे की मोटी रकम हासिल कर ऐश की जिंदगी जीने का प्लान बना चुके थे।

पुलिस ने 48 घंटे में केस किया हल

वहीं पटियाला पुलिस ने कत्ल की वारदात को 48 घंटे के भीतर इस केस को हल करते हुए दूसरी पत्नी हरप्रीत कौर निवासी संग नगर, इसके प्रेमी गुरतेज सिंह गुरी निवासी गांव शादीपुर, गुरतेज के साथी अजय निवासी शादीपुर व अर्शप्रीत सिंह निवासी शादीपुर को 21 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी आईपीएस वरूण शर्मा ने बताया कि कत्ल में इस्तेमाल छुरा उसी दिन बरामद कर लिया था। इन आरोपितों को 21 अक्टूबर को देवीगढ़ रोड स्थित जौड़ियां सड़क पर काबू कर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकल व कपड़े को बरामद किया है।

एक साल पहले बने थे हरप्रीत कौर व गुरतेज के संबंध

पुलिस के अनुसार 37 साल की हरप्रीत कौर की साल 2022 में जिम में गुरतेज सिंह के जान पहचान हुई थी। 24 साल का गुरतेज सिंह शादीशुदा व एक बच्चे का पिता था। गुरतेज सिंह की शादी 2018 में हुई थी लेकिन इसके बाद भी गुरतेज सिंह और हरप्रीत कौर के बीत दोस्ती के बाद अवैध संबंध बन गए।

दोनों के संबंधों को 67 साल के रिटा. बैंक मैनेजर बलबीर सिंह को शक होने लगा था। पति का शक गहराता देख हरप्रीत कौर व गुरतेज सिंह ने कत्ल की प्लानिंग बना ली थी। प्लानिंग के बाद गुरतेज सिंह कई बार इलाके में रेकी करने गया और रेकी के बाद 19 अक्टूबर की सुबह को कत्ल को अंजाम दिया।

कत्ल की वारदात के बाद एसएसपी की सुपरविजन में एसपी सिटी मोम्मद सरफराज आलम, एसपी डी. हरबीर अटवाल, डीएसपी सुखअमृत रंधावा, डीएसपी जसविंदर टिवाणा, डीएसपी संजीव सिंगला, सीआईए इंचार्ज शमिंदर सिंह व सिविल लाइन थाना इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों की विभिन्न टीमों ने इस केस को 48 घंटे के अंदर हल कर दिया। एसएसपी ने बताया कि गुरतेज सिंह बारहवीं पास 24 साल का खेतीबाड़ी करने वाला था।

ये भी पढ़ें- फीस बढ़ोतरी को लेकर DTF ने की शिक्षा बोर्ड चेयरमैन के साथ मीटिंग, बोले- 'स्‍टूडेंट्स के लिए ठीक नहीं यह रवैया'

ऐसे बनाया कत्ल का प्लान

इसे कत्ल में शामिल आरोपित कंबाइन पर जाकर काम करने वाले अर्शप्रीत सिंह बारहवीं पास 18 साल और मेहनत मजदूरी करने वाला 1वीं पास 18 साल के अजय को पैसों का लालच देकर अपने प्लान में शामिल किया था। लाखों रूपए मिलने का लालच देकर इन्हें कत्ल करने का हिस्सा बनाया गया था।

लड़की को भगाकर शादी की थी आरोपित गुरतेज ने आरोपित गुरतेज सिंह के खिलाफ साल 2018 में सनौर थाना में केस दर्ज हुआ था। इस केस में गुरतेज सिंह पर लड़की को किडनैप करने का आरोप था और इसी लड़की के साथ इसने लव मैरिज की थी।

किसी भी आरोपित का नहीं है कोई क्रिमीनल रिकॉर्ड

वहीं अन्य किसी भी आरोपित का क्रिमीनल रिकार्ड नहीं है। एक करोड़ की कोठी हाथ से जाने का था डर आरोपितों को पुलिस के अनुसार साल 2005 में बलबीर सिंह ने पहली पत्नी से तलाक लेकर हरप्रीत कौर के साथ दूसरी शादी थी। उस समय हरप्रीत कौर की उम्र करीब 19 साल थी और पहली पत्नी अपने दोनों बेटियों को लेकर कनाडा में सैटल हो गई थी। दूसरी शादी के बाद हरप्रीत व बलबीर सिंह के परिवार में एक बेटी व एक बेटा है। एक साल हरप्रीत कौर के अवैध संबंधों की भनक बलबीर सिंह को लग गई थी और दोनों के बीच मन मुटाव शुरू होने लगा था।

उधर पहली पत्नी का घर में आना जाना होने पर हरप्रीत कौर को डर सताने लगा था कि एक करोड़ रूपए की कोठी व अन्य प्रापर्टी हाथ से निकल न जाए। ऐसे में लालचवश और प्रेमी के साथ ऐश वाली जिंदगी के चक्कर में बलबीर के कत्ल को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच का अवैध निर्माण पर एक्‍शन, पर्ल की जमीन पर बने तीन शोरूम को किया ध्‍वस्‍त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।