विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंदी सिखों की रिहाई को लेकर सुखबीर बादल ने पीएम से की अपील, कहा- सिख कौम की भावनाओं पर विचार करें

Published: Fri, 22 Dec 2023 06:19 PM (GMT+05:30)

सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra ...और पढ़ें

बंदी सिखों की रिहाई को लेकर सुखबीर बादल ने पीएम से की अपील, PHOTO X
बंदी सिखों की रिहाई को लेकर सुखबीर बादल ने पीएम से की अपील, PHOTO X

जागरण डिजिटल डेस्क, पटियाला। सुखबीर सिंह बादल ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि वे सिख कौम की भावनाओं पर विचार करें और जेल में भाई बलवंत सिंह राजोआना और अन्य सभी सिख बंदियों को उनकी लगभग तीन दशक लंबी कैद से रिहा करने के लिए उचित कदम उठाएं।

संसद में उठाया बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दा

बादल ने आगे लिखा कि बंदी सिंहों की रिहाई की मांग सिख समुदाय की सामूहिक इच्छा है और बठिंडा के सांसद हरसिमरत बादल ने भी इसे संसद में उठाया है। सुखबीर बादल ने कहा कि यह मुद्दा उन सिख बंदियों के मानवाधिकारों से भी जुड़ा है जो जेल की सजा पूरी होने के बाद भी जेल में बंद हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।