Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Today Weather: दो वर्षों की तुलना में इस दीपावली पर कम प्रदूषण, सुप्रीम कोर्ट-सरकार के आदेश की उड़ी धज्जियां

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 08:26 AM (IST)

    पंजाब (Punjab Air Pollution) में पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार दीपावली पर कम प्रदूषण फैला। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में औसत ए ...और पढ़ें

    दो वर्षों की तुलना में इस दीपावली पर कम प्रदूषण। फाइल फोटो
    दो वर्षों की तुलना में इस दीपावली पर कम प्रदूषण। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दो वर्षों की तुलना में इस दीपावली पर कम प्रदूषण
    2. औसत एक्यूआइ 207 हुआ दर्ज
    3. रविवार रात को एक्यूआइ 500 पार

    जागरण संवाददाता, पटियाला।(Punjab Weather Update) पंजाब में पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार दीपावली पर कम प्रदूषण फैला। राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) में पिछले वर्ष 2022 की तुलना में 7.6% और 2021 की तुलना में 22.8% की कमी देखी गई है।

    औसत एक्यूआइ 207 हुआ दर्ज

    इस बार औसत एक्यूआइ 207 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी 200 से कुछ अधिक है। 2022 में औसत एक्यूआइ 224 और 2021 में 268 था। यह निष्कर्ष दीवाली के दिन सुबह सात बजे से दीवाली के अगले दिन सुबह छह बजे तक के पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की ओर से जारी आंकड़ों पर आधारित है।

    रविवार रात को एक्यूआइ 500 पार

    हालांकि, पटाखे चलने के कारण कई जिलों में रविवार रात को एक्यूआइ 500 तक पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सख्त निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने पटाखे चलाने का समय रात आठ से 10 बजे तक निर्धारित किया था। इसके विपरीत रात सात बजे से पटाखे चलने शुरू हो गए, जो बारह बजे के बाद तक जारी रहे।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: ड्रोन के जरिए हथियार-गोला बारुद तस्करी मामले में NIA ने पेश की चार्जशीट, कई मामलों का हुआ खुलासा

    इस कारण रात 12 बजे से लेकर चार बजे तक लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा और पटियाला में एक्यूआइ 500 तक पहुंच गया। यह एक्यूआइ भी 2.5 पीएम के पैमाने पर दर्ज किया गया जो कि स्वास्थ्य सेहत के लिए काफी खतरनाक माना जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Punjab News: सार्वजनिक स्थान पर हो टिप्पणी तभी माना जाएगा अपराध, एससी-एसटी एक्ट को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला