यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पटियाला के नाभा में दर्दनाक हादसा: नरेगा मजदूरों के ऊपर चढ़ा ट्रैक्टर, दो महिलाओं की मौत; कई घायल
नाभा ब्लॉक में पुल के पास नरेगा मजदूरों के ऊपर ट्रैक्टर (Nabha Tractor Accident) चढ़ने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों ...और पढ़ें

जेएनएन, पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में नाभा में एक सड़क हादसा की खबर सामने आ रही है। यहां नाभा के गांव अचल से तुंगा के रास्ते नरेगा मजदूरों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया। जिसके कारण दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। वहीं आठ मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नाभा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
रविदास सेवा सोसायटी नाभा से रामधन रामगढ़ सुमित ने मजदूर यूनियन के पदाधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा उन्होंने मांग करते हुए कहा की मृत्यु महिलाओं को 10-10 लाख रुपए तुरंत मुआवजा दिया जाए तथा घायलों को एक-एक लाख रुपए मुआवजा तथा इलाज के दौरान सभी घायलों को मनरेगा की दिहाड़ी दी जाए साथ ही मामले के आरोपितों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जाए।