रूपनगर के तख्त श्री केसगढ़ साहिब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत; शिनाख्त में जुटी पुलिस
तख्त श्री केसगढ़ साहिब के दीवान हाल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 65-70 वर्ष है, जिसके ...और पढ़ें
-1772820818083_m.webp)
तख्त श्री केसगढ़ साहिब के दीवान हाल में शव मिला। फाइल फोटो
HighLights
तख्त श्री केसगढ़ साहिब के दीवान हाल में शव मिला
मृतक की उम्र 65-70 वर्ष, केश-दाढ़ी और नीले चोले में
शव पहचान के लिए 72 घंटे अस्पताल में रखा गया
संवाद सहयोगी, श्री आनंदपुर साहिब (रूपनगर)। तख्त श्री केसगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब के दीवान हाल में से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, शव को पहचान के लिए भाई जैता जी सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में 72 घंटे के लिए रखवाया गया है। मृतक की उम्र लगभग 65-70 वर्ष है, केश दाढ़ी रखी हुई है और शरीर पर नीले रंग का चोला पहना हुआ है।