सावन के पहले सोमवार पर नंगल में आस्था का सैलाब, शिव मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें
सावन के पहले सोमवार को नंगल में भारी बारिश के बावजूद शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ...और पढ़ें
-1785732085013_m.webp)
सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब (फोटो: जागरण)
HighLights
नंगल में सावन के पहले सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब।
तेज वर्षा भी शिवभक्तों की आस्था को नहीं रोक पाई।
ओंकारेश्वर और गुग्गामाड़ी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।
जागरण संवाददाता, नंगल। नंगल क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की जलाभिषेक के प्रति आस्था का आकर्षक देखते ही बन रहा है। सुबह से हुई तेज वर्षा भी शिवभक्तों की आस्था का रास्ता नहीं रोक सकी। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक करते नजर आए।
ओंकारेश्वर मंदिर, राजनगर, गुग्गामाड़ी मंदिर शहीद भगत सिंह नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। भक्तों ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।
पंडित संतोष बिक्की ने बताया कि सावन महीने में भगवान शिव के जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र महीने में श्रद्धापूर्वक, सात्विक जीवन अपनाकर व सच्चे मन से महादेव की आराधना करने वाले भक्तों पर भगवान शिव की सदैव कृपा बनी रहती है।