Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रूपनगर के नंगल में अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी, निकाला रोष मार्च

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 02:36 PM (IST)

    नंगल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रोष मार्च निकाला, जिसे पंजाब बंद के समर्थन में व्यापारियों का व्यापक सहयोग मिला। ...और पढ़ें

    रूपनगर के नंगल में अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी (फोटो: जागरण)

    रूपनगर के नंगल में अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, नंगल। अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को नंगल में रोष मार्च निकालकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया है। पंजाब बंद के समर्थन में शहर के अधिकांश बाजार बंद रहे, जिससे आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिला दिखाई दिया।

    रोष मार्च के दौरान म्यूनिसिपल इंप्लाइज यूनियन जिला रूपनगर के प्रधान कौशल कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार आंदोलन निर्णायक चरण में है और जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक सफाई कर्मचारी पूरी एकजुटता के साथ अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

    कौशल कुमार ने नंगल के व्यापारी वर्ग का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों ने पंजाब बंद का समर्थन कर सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और समाज के विभिन्न वर्गों का यह सहयोग उनके हौसले को और मजबूत कर रहा है तथा आंदोलन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।