Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पंजाब में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने दो पहिया वाहन चालकों को मारी टक्कर, 2 की मौत और तीन घायल

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sun, 02 Jul 2023 12:29 PM (IST)

    पंजाब के बंगा में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने पहले साइकिल फिर मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार लोगों को टक्कर मार दी। इस भी ...और पढ़ें

    पंजाब में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने दो पहिया वाहन चालकों को मारी टक्कर। फोटो- जागरण
    पंजाब में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने दो पहिया वाहन चालकों को मारी टक्कर। फोटो- जागरण

    बंगा/एसएएस नगर, संवाद सूत्र। रोपड़ नेशनल हाईवे पर खटकड़ कला गांव के राधा स्वामी सत्संग घर के पास सुबह करीब 10:30 बजे फगवाड़ा की तरफ से आ रही एक कार ने साइकिल सवार, मोटरसाइकिल सवार और स्कूटी सवार लोगों को जबरदस्त टक्कर मार दी।

    इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साइकिल, मोटरसाइकिल और स्कूटी पर सवार लोग सत्संग घर से सत्संग सुनकर घर लौट रहे थे।

    तीन घायल अस्पताल में भर्ती

    सिविल अस्पताल में डॉक्टर राजेश बाली ने बताया कि सिविल अस्पताल में मोटरसाइकिल सवार अवतार चंद पुत्र गुरमेल कुमार गांव दोसांझ खुर्द उम्र 50 साल व भूपेंद्र सिंह पुत्र हरबंस सिंह भाटी बंगा और एक अज्ञात व्यक्ति को पुलिस पार्टी द्वारा लाया गया।

    जांच अधिकारी विजय कुमार के मुताबिक उनके पास अभी पूरी जानकारी नहीं है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। उनके बारे में अभी पुलिस की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है।