Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रूपनगर के नंगल डैम स्टेशन पर अब रुकेगी वंदे भारत, केंद्र ने दी मंजूरी; वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से लोगों को बड़ी राहत

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 11:09 PM (GMT+05:30)

    नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाजपा नेता गोवर्धन सोनी ने इसे नंगल और श्री आनं ...और पढ़ें

    नंगल डैम स्टेशन पर अब रुकेगी वंदे भारत। फाइल फोटो

    नंगल डैम स्टेशन पर अब रुकेगी वंदे भारत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. वंदे भारत का नंगल डैम पर ठहराव मंजूर।

    2. गोवर्धन सोनी ने बताया ऐतिहासिक विकास कदम।

    3. स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन को मिलेगी नई गति।

    जागरण संवाददाता, नंगल। नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाजपा युवा नेता गोवर्धन सोनी ने इस फैसले को नंगल और श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे हजारों लोगों को आधुनिक, तेज और सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

    गोवर्धन सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नंगल में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी इस जनहित के मुद्दे को केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाते हुए पत्र लिखकर नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। अब केंद्र सरकार द्वारा इस मांग को स्वीकार किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

    उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों, श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को तेज, सुरक्षित तथा आधुनिक रेल सेवा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही श्री आनंदपुर साहिब और नंगल क्षेत्र की धार्मिक, औद्योगिक, व्यापारिक तथा पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

    गोवर्धन सोनी ने कहा कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर नंगल क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह निर्णय बेहतर रेल संपर्क, जनसुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि केंद्र सरकार के सहयोग से भविष्य में भी नंगल एवं श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अन्य जनहित के मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

    खबरें और भी