रूपनगर में 'एक शाम शिव के नाम' समारोह को लेकर भारी उत्साह, हंसराज रघुवंशी के भजन पर झूमेंगे लोग
रूपनगर में 29 जुलाई को विधायक दिनेश चड्ढा के नेतृत्व में 'एक शाम भगवान शिव जी के नाम' विशाल धार्मिक समारोह आयोजित होगा। ...और पढ़ें

हंसराज रघुवंशी के भजन पर झूमने को लोग तैयार। फाइल फोटो
HighLights
29 जुलाई को रूपनगर में 'एक शाम भगवान शिव जी के नाम'।
प्रसिद्ध टीवी कलाकार हंसराज रघुवंशी करेंगे शिव भक्ति गीतों की प्रस्तुति।
श्रद्धालुओं के लिए लंगर, बैठने और वाटरप्रूफ टेंट के व्यापक प्रबंध।
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी (रूपनगर)। सरकार के सहयोग से विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा के नेतृत्व में 29 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे सरकारी कालेज ग्राउंड, रूपनगर में विशाल धार्मिक समारोह एक शाम भगवान शिव जी के नाम आयोजित किया जा रहा है।
इस समारोह में प्रसिद्ध टीवी कलाकार एवं शिव भक्ति गायक हंसराज रघुवंशी अपनी मधुर आवाज के माध्यम से शिव भक्ति का रंग बिखेरेंगे। इस संबंधी समिति सदस्य तिलक राज पम्मा, ब्लाक कोआर्डिनेटर रविंदर सिंह सिंहपुर, वरिष्ठ आप नेता दीपक पुरी और अमन सैनी ने बताया कि समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और सभी प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर व्यवस्था को बेहतर ढंग से पूरा किया जा रहा है। समारोह में पहुंचने वाली संगत के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हजारों श्रद्धालुओं के बैठने के लिए भी व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
बरसात के मौसम को देखते हुए पूरे पंडाल को वाटरप्रूफ टेंट से ढका जाएगा, ताकि खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही पीने के पानी, पार्किंग, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।