यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chinook Helicopter: पंजाब के संगरूर में उतरा चिनूक हेलीकॉप्टर, तकनीकी खराबी की वजह से करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
Chinook Helicopter पंजाब के संंगरूर में चिनूक हेलीकॉप्टर की एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी। अधिकारी ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर की एहतियात ...और पढ़ें

पीटीआई, चंडीगढ़। भारतीय वायुसेना का चिनूक हेलीकॉप्टर (Chinook Helicopter) एहतियातन पंजाब के संगरूर में उतारना पड़ा। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर की एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी।
A Chinook helicopter of the Indian Air Force made a precautionary landing in an open field in Punjab around the Barnala area due to a technical snag. The crew and the chopper are safe: IAF officials
— ANI (@ANI) February 18, 2024
संगरूर के इस गांव में हुई लैंडिंग
अधिकारी ने आगे कहा कि संगरूर के लोंगोवाल के ढाड्रियान गांव में एक खुले मैदान में उतरा गया। वहीं इस घटना के बाद किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं आई है। क्रू मेंमबर्स और हेलीकॉप्टर दोनों ही सुरक्षित हैं। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।