विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: 15 गर्भवती मरीजों को नसों के जरिए दी दवाई, कुछ ही देर में हुआ रिएक्शन; अस्पताल पहुंच AAP MLA ने जाना हाल

By Agency Edited By: Sushil Kumar
Published: Fri, 14 Mar 2025 08:25 PM (IST)

पंजाब के संगरूर के एक अस्पताल में महिला मरीजों को नसों के जरिए दवाई देने के बाद थोड़ी तबीयत खराब ...और पढ़ें

पंजाब के संगरूर में आईवी फ्लूइड देने के बाद 15 मरीजों की बिगड़ी तबीयत। फाइल फोटो
पंजाब के संगरूर में आईवी फ्लूइड देने के बाद 15 मरीजों की बिगड़ी तबीयत। फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रसव के बाद महिला मरीजों को चढ़ाया ग्लूकोज।
  2. कुछ ही देर बाद हुआ रिएक्शन, स्थिति काबू।
  3. स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान, घबराने की जरूरत नहीं।

पीटीआई, चंडीगढ़। संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती 15 महिला मरीजों को नसों के जरिए ग्लूकोज चढ़ाया गया। जिसके बाद मरीजों में दवाई का हल्का रिएक्शन हुआ। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। दवाओं के एक खास बैच का स्टॉक वापस ले लिया।

सत्तारूढ़ आप विधायक नरिंदर कौर भारज ने प्रभावित मरीजों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जब मुझे खबर मिली कि प्रसव के बाद महिला मरीजों को IV फ्लूइड दिए जाने के बाद कुछ रिएक्शन हुआ है, तो मैं सिविल अस्पताल संगरूर पहुंची। मैंने उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों की एक टीम से भी मुलाकात की।

ग्लूकोज IV फ्लूइड के इस्तेमाल के बाद हुआ रिएक्शन

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मरीजों की हालत स्थिर है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज संगरूर में ग्लूकोज IV फ्लूइड के इस्तेमाल के बाद हल्का रिएक्शन की सूचना मिली है। तत्काल कार्रवाई की गई है। पंजाब से सारा स्टॉक वापस ले लिया गया है।

'आपका स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता'

मंत्री ने कहा कि नमूनों को तत्काल जांच के लिए भेजा गया है और किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पोस्ट में कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे चिकित्सा विशेषज्ञ स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। जिन मरीजों को यह प्रतिक्रिया हुई है, वे सभी ठीक हैं। आपका स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें- Punjab Encounter: बठिंडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में एक घायल; पांच गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।