Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM मान की लाडली बिटिया को केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने किया दुलार, तस्वीर में दिखी खुशी

    Updated: Thu, 30 May 2024 10:50 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के आव ...और पढ़ें

    सीएम मान की लाड़ली बेटी को केजरीवाल की पत्‍नी ने गोद में ले किया प्‍यार
    सीएम मान की लाड़ली बेटी को केजरीवाल की पत्‍नी ने गोद में ले किया प्‍यार

    HighLights

    1. सीएम मान की बेटी नियामत कौर से मिले केजरीवाल और उनकी पत्नी
    2. संगरूर में रोड़ शो के बाद सीएम मान के आवास पहुंंचे केजरीवाल
    3. दो महीने पहले सीएम मान के घर गूंजी थी किलकारी

    डिजिटल डेस्‍क, संगरूर। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब के संगरूर में चुनाव प्रचार के बाद मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के आवास पर पहुंचे। केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) भी नजर आई। दोनों ने सीएम मान की नन्‍हीं परी नियामत कौर (Niamat Kaur) को गोद में उठा खूब दुलार किया। इसका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल भी हो रहा है।

    केजरीवाल ने एक्‍स अकाउंट पर वीडियो किया शेयर

    आप सुप्रीमो ने इस प्‍यारी मुलाकात का एक वीडियो अपने एक्‍स हैंडल पर भी शेयर की। जिसके साथ ही केजरीवाल ने पोस्‍ट में लिखा, 'मान साहब के घर नन्ही बिटिया ने जन्म लिया था। संगरूर में प्रचार के बाद उनके घर जाकर बिटिया को आशीर्वाद दिया। बिटिया पर वाहेगुरू जी की कृपा हमेशा बनी रहे, मान साहब का परिवार इसी तरह हमेशा खुश और स्वस्थ रहे।'

    दो महीने पहले मान के घर गूंजी थी किलकारी

    बता दें मुख्‍यमंत्री मान के घर दो महीने पहले नन्‍हीं सी बिटिया ने जन्‍म लिया था। इसकी जानकारी मुख्‍यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर कर दी थी। उस दौरान दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद थे।

    पंजाब दौरे पर दिल्‍ली के सीएम

    पंजाब में एक जून को चुनाव होने वाले हैं। चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर हैं। आज अंतिम चुनाव प्रचार के बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री ने सीएम मान के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्‍नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बेटी से मुलाकात की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पंजाब के रण में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन डटे मोदी से लेकर राहुल, इन नेताओं ने भी झोंकी ताकत