नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ संगरूर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाला विशाल कैंडल मार्च
संगरूर में जिला कांग्रेस कमेटी ने नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में विशाल कैंडल मार्च निकाला। ...और पढ़ें
-1784790309634_m.webp)
नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ संगरूर में कांग्रेस का प्रदर्शन (फोटो: जागरण)
HighLights
संगरूर में कांग्रेस ने नीट पेपर लीक के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला।
छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल-प्रियंका की हिरासत का विरोध किया।
दोषियों पर कार्रवाई, शिक्षा व गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग।
जागरण संवाददाता, संगरूर। नीट पेपर लीक मामले, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज व कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी संगरूर द्वारा शहर के बाजार में विशाल कैंडल मार्च निकाला।
यह मार्च जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदेव सिंह गागा, पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राकी बंसल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कैंडल मार्च महाराजा अग्रसेन चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए बस स्टैंड लालबत्ती चौंक में समाप्त हुआ।
इसमें कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लेकर छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। उक्त कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक ने देश की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
खबरें और भी
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा व अन्य वरिष्ठ नेताओं की हिरासत की भी कड़ी निंदा की। उनका कहना था कि छात्र हितों की आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं को रोकना लोकतंत्र की भावना के विपरीत है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, शिक्षा व्यवस्था में हुई कथित विफलताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से हटाने, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की जवाबदेही तय कर केंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की गई।
उन्होंने एलान कहा कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस अपना आंदोलन और तेज करेगी। युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर गुरदीप सिंह, नत्थू ढिंगरा, सुरिंदर भिंडर, बिंदर बांसल, नरेश गाबा, ज्योति गाबा, सुभाष ग्रोवर, हरपाल सोनू, नवीन बग्गा, बलजोत, चमकौर सिंह जस्सी, शक्तिजीत सिंह, मनजीत सिंह भिंडर, कुलदीप सिंह भुल्लर, करनैल मास्टर, गौरव सिंगला, गौरव गर्ग, अशोक बंसल, बृज मोहन बिट्टू सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।