यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab: संगरूर में गरमाया गौ हत्या का मामला, विरोध में उतरे हिंदू संगठन और व्यापार मंडल; दोपहर तक बाजार बंद
पंजाब के संगरूर में गौ हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गौ हत्या के मामले के विरोध में शुक्रवार को हिंदू संगठन द्वारा व्यापार मंडल संगरूर तथा अन्य ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, संगरूर। पंजाब के संगरूर में गौ हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गौ हत्या के मामले के विरोध में शुक्रवार को हिंदू संगठन द्वारा व्यापार मंडल संगरूर तथा अन्य संगठनों के सहयोग से शहर के बाजारों को 2:00 बजे के तक बंद रखने का ऐलान किया गया है।
सात लोग गिरफ्तार
इसके तहत सुबह से ही शहर के बाजार बंद करवाए जा रहे हैं। हिंदू संगठनों तथा अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के बड़े चौक में इकट्ठा होकर शहर में मार्च निकाला जा रहा है। पुलिस द्वारा अब तक इस मामले में 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा शांति से शहर में रोज प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।
खबर अपडेट हो रही है..