संगरूर में जहर निगलने वाली नाबालिग लड़की की मौत, युवक का चल रहा इलाज
अमरगढ़ में जहरीला पदार्थ निगलने वाली नाबालिग लड़की की पटियाला अस्पताल में मौत हो गई। लड़की को कथित तौर पर एक युवक ने जहरीला पदार्थ पिलाया था। ...और पढ़ें
-1785077898550_m.webp)
संगरूर में जहर निगलने वाली नाबालिग लड़की की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
नाबालिग लड़की की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद मौत।
युवक ने लड़की को जहर पिलाया, खुद भी खाया।
पुलिस युवक के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई करेगी।
संवाद सूत्र, अमरगढ़ (मालेरकोटला)। पांच दिन पहले जहरीली दवा निगलने के चलते सरकारी अस्पताल पटियाला भर्ती नाबालिग लडकी की मौत हो गई। अमरगढ थाने के इंस्पेक्टर जगसीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया है, वहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जबकि लड़का किसी निजी अस्पताल में जिंदगी मौत की लडाई लड रहा है। यदि लड़का बच जाता है तो पुलिस आगे ब्यान के आधार पर कार्रवाई करेगी।
बता दें कि 22 जुलाई को अमरगढ़ पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में नजदीकी गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं लड़की के साथ ही लड़के ने खुद भी जहरीली दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
लड़की की हालत गंभीर थी, दोनों ही अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे, ऐसे में लड़की का निधन हो गया। लडका अभी भी निजी अस्पताल में दाखिल है। थाना अमरगढ़ के प्रभारी इंस्पेक्टर जगसीर सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को एक लड़की, जिसने सरकारी स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की थी।
अपना प्रमाण पत्र लेने स्कूल गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। इस संबंधी लड़की की मां ने अपने भाई की मौजूदगी में पुलिस को बयान दिए, जिसके आधार पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
खबरें और भी
पुलिस के अनुसार लड़की स्कूल से करीब 12 बजे निकली थी। रास्ते में उसका मामा मिला, जिसने उसे घर छोड़ने की बात कही, लेकिन लड़की ने कहा कि वह बस से घर चली जाएगी, क्योंकि वह अक्सर बस से ही आना-जाना करती थी।
लड़की की मां ने आरोप लगाया कि बाद में पता चला कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसे कोई जहरीला पदार्थ पीने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद युवक ने भी वही जहरीला पदार्थ पी लिया।परिजनों के अनुसार युवक लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था, जबकि लड़की इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।
लड़की की मां ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे उन्हें युवक के ताऊ के बेटे का फोन आया कि लड़की और उनके लड़के ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है और उन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब परिवार अस्पताल पहुंचा तो लड़की बेहोश अवस्था में थी।
वहीं युवक भी एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। तब थाना प्रभारी ने लड़की की मां के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था और आगे की जांच शुरू कर दी थी।