Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab: संगरूर दौरे पर CM मान ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- 'बलिदानियों का जीवन नौजवानों को करता है प्रेरित'

    By SACHIN DHANJASEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 06:33 PM (IST)

    Punjab News संगरूर दौरे पर सीएम मान ने जनसभा को संबोधित किया है। उन्‍होंने कहा कि बलिदानियों का जीवन नौजवानों को देश प्रेम के लिए प्रेरित करता रहेगा। ...और पढ़ें

    शहीद का जीवन नौजवानों को निस्वार्थ देश सेवा के लिए करता है प्रेरित (फाइल फोटो)
    शहीद का जीवन नौजवानों को निस्वार्थ देश सेवा के लिए करता है प्रेरित (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. महान क्रांतिकारियों के मुकाबले हमने देश के लिए कुछ नहीं किया।
    2. अंग्रेजों ने भारत को उतना नहीं लूटा, जितना भारतीय हुकूमतों ने आजादी के बाद लूटा।

    जागरण संवाददाता, संगरूर: संगरूर के नजदीकी गांव घराचों में बलिदानी भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित एक शाम शहीदों के नाम समागम का शहीद भगत सिंह अवेयरनेस क्लब द्वारा आयोजन किया गया। समागम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करके शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बलिदानी भगत सिंह का जीवन व दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

    अंग्रेजों से ज्‍यादा भारतीय हुकूमतों ने देश को लूटा

    जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश को विदेशी साम्राज्यवाद से मुक्त करवाने के लिए बेशुमार बलिदान दिए गए हैं। इन महान क्रांतिकारियों के मुकाबले हमने देश के लिए कुछ नहीं किया। अंग्रेजों ने भारत को उतना नहीं लूटा, जितना भारतीय हुकूमतों ने आजादी के बाद लूटा।

    यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Muder Case: पुलिस हिरासत में भेजा गया गैंगस्‍टर सचिन बिश्नोई, मानसा की अदालत ने सुनाया फैसला

    अब चीजों को सुचारू बनाया जा रहा है व राज्य को देश में अग्रणी बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पद संभालने से 18 महीनों के बाद उनकी सरकार राज्य को फिर विकास की राह पर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सभी को अपनी वोट का इस्तेमाल समझदारी के साथ करना चाहिए, क्योंकि देश के निर्माण की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है।

    भगत सिंह का दिया उदाहरण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिदानी भगत सिंह ने छोटी उम्र में ही मातृभूमि के लिए बलिदान दे दिया था। उनके द्वारा दिए गए महान बलिदान ने लाखों नौजवानों को देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने के लिए प्रेरित किया। आज भी नौजवानों को कौम की निस्वार्थ सेवा करने के लिए इस महान शहीद से प्रेरणा लेनी चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Punjab News: सेना के अधिकारियों और DGP पंजाब पुलिस के बीच हुई बैठक, कार्यक्षमता में सुधार पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री ने नौजवानों को महान राष्ट्रीय नायकों के नक्शे-कदम पर चलकर देश की सेवा करने का न्योता दिया। ऐसे समागम राज्य के कोने-कोने में होने चाहिएं, जिससे शहीदों की विरासत को सदा कायम रखा जा सके। देश उन शहीदों के सपने को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, जिन्होंने मातृभूमि के खातिर अपनी जान कुर्बान कर दी।