Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Poisonous Liquor Case: 'शराब कांड के आरोपितों को किसी हालत में...', पीड़ितों से मिलने के बाद CM मान ने किया ये बड़ा एलान

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 12:19 PM (IST)

    Punjab Poisonous Liquor Case पंजाब के मुख्‍यमंत्री मान शराब कांड के पीड़ितों से मिले हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार परिवारों के साथ कंधे के साथ कंधा ...और पढ़ें

    शराब कांड के पीड़ितों से मिले CM मान
    शराब कांड के पीड़ितों से मिले CM मान

    जागरण संवाददाता, दिड़बा (संगरूर)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) द्वारा गांव गुज्जरां पहुंचकर जहरीली शराब (Sangrur Liquor Case) पीकर मरे व्यक्तियों के पीड़ित परिवारों से दुख सांझा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार परिवारों के साथ कंधे के साथ कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रत्येक पक्ष से परिवारों की मदद करेगी।

    सीएम के साथ वित्तमंत्री चीमा भी दिखे

    शराब कांड के आरोपितों को किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि यह उनका अपना परिवार है। वह दिल से पीड़ित परिवारों से संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। मान के साथ वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा भी दिखे।

    21 लोगों की गई जान

    संगरूर में हुए इस शराब कांड में करीब 21 लोग अपनी जा से हाथ धो चुके हैं। पीड़ितों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इसी बीच इस मामले में एक नया खुलासा भी सामने आया है। जांच के अनुसार पता चला है कि संगरूर जेल में नकली शराब फैक्‍ट्री खोलने की साजिश रची जा रही थी। वहीं शराब बनाने की क्‍लास यूट्यूब से ली जा रही थी। 

    एसआईटी गठित 

    शनिवार को मामले में एसआईटी का गठन किया गया। इसके बाद जांच और गहनता के साथ की जा रही है। वहीं आज सीएम भगवंत मान और वित्तमंत्री चीमा ने पीड़ितों के परिवार से मिलकर उनका हौंसला बांधा। साथ ही यकीन दिलाया की इस कांड में जिस किसी का भी हाथ है, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। मरे हुए लोगों को इन्‍साफ जरूर मिलेगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Punjab Poisonous Liquor Case: शराब कांड में खुलासा, संगरूर जेल में रची गई फैक्‍ट्री बनाने की साजिश; यूट्यूब से ली क्‍लास