संगरूर में 10 हजार रिश्वत लेते एसडीओ हरदीप सिंह गिरफ्तार, पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मलेरकोटला के कुपकलां सब-डिवीजन में तैनात एसडीओ हरदीप सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें
-1775153299499_m.webp)
10 हजार रिश्वत लेते एसडीओ हरदीप सिंह गिरफ्तार। फाइल फोटो
HighLights
एसडीओ हरदीप सिंह 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार।
अवैध बिजली मीटर चालू रखने को मांगी थी रिश्वत।
विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, संगरूर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल कार्यालय सब-डिवीजन कुपकलां जिला मलेरकोटला में तैनात उप-मंडल अधिकारी हरदीप सिंह को 10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव भोगीवाल के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि आरोपित एसडीओ हरदीप सिंह ने शिकायतकर्ता के घर की जांच की और उसे बताया कि उसके घर में अवैध बिजली मीटर लगे हुए हैं। इस संबंधी एसडीओ ने इन बिजली मीटरों को चालू रखने के लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपित अधिकारी को 10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में आरोपित के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।