'पीएम मोदी मेरे साथ बैठ डिबेट करें, पता चलेगा देशद्रोही कौन...', संगरूर में इंसाफ रैली में गरजे राहुल गांधी
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने संगरूर में 'इंसाफ रैली' से पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल फूंका। राहुल गांधी ...और पढ़ें

राहुल गांधी ने इशारा कर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को आवाज लगा कर अपने पास बुलाया और अपना भाषण शुरू किया।
HighLights
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को आमने-सामने बहस की चुनौती दी।
सिद्धू मूसेवाला के पिता से मिलकर बदला भाषण, हत्याकांड पर बात की।
पंजाब में बढ़ते नशे और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा।
जागरण संवाददाता, संगरूर। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आज राहुल गांधी और इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संगरूर पहुंचे हैं। संगरूर में आयोजित इंसाफ रैली में एक साथ हुंकार भरी। इस रैली के मंच से पंजाब ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपने अभियान का शंखनाद किया है।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे साथ आमने-सामने बैठकर बहस करने से बचते हैं। यदी प्रधानमंत्री उनके साथ डिबेट करें, जज कोई भी हो, मोहन भागवत को बुला लें, बस पांच मिनट बहस कर लें... साबित कर दूंगा कि उनकी नीतियां देश के हितों के खिलाफ हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नियंत्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने महज पांच मिनट में अमेरिका के साथ डील पर हस्ताक्षर कर दिए और इससे किसानों तथा छोटे उद्योगपतियों के भविष्य को दांव पर लगा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप बार-बार भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम करवाने का दावा करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री इस पर कोई ठोस जवाब नहीं देते।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री उन्हें देशद्रोही कहते हैं। सिर्फ 5 मिनट लूंगा और 6ठे मिनट में साफ हो जाएगा कि देशद्रेाही कौन है। वे उनसे डिबेट कर ही नहीं सकते। अगर वह संसद में बोलते हैं तो माइक बंद कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में 1984 के दंगों पर सियासी संग्राम, संगरूर से राहुल गांधी भरेंगे हुंकार; BJP 'जख्म 84 दे' से करेगी घेराबंदी

रैली के दौरान मंच पर बैठे सीनियर नेता।
सिद्धू मूसेवाला के लिए बदला भाषण
राहुल गांधी ने भाषण की शुरुआत में सभी का अभिवादन किया। जैसे ही वह अपने भाषण को आगे बढ़ाने लगे, तभी चुप हो गए। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को याद किया। राहुल गांधी ने कहा
अभी सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह मिल गए, उन्हें देखकर मैं अपना भाषण का प्लान बदल रहा हूं। (इशारा कर मूसेवाला के पिता को पास बुलाया) कुछ साल पहले सिद्धू मूसेवाला को जानता भी नहीं था। उसके गाने नहीं सुने थे। बाजू पर टैटू। बताया गया कि ये म्यूजीशियन हैं। उसके बाद बताया गया कि उसकी उसके बारे में जाना और बाद में उसके गाने सुने '295'... उसकी सिक्योरिटी हटाई जाती है। काली एसयूवी में डेलाइट में उसकी हत्या कर दी गई।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि जब मूसेवाला की हत्या हुई तो वे मूसा गांव गए थे। तब बलकौर सिंह ने कहा था कि देखिए पिता मरता है, माता मरती है तो दुख होता है, लेकिन जिस पिता को अपने बेटे की मौत देखनी पड़ती है, उससे बड़ा दर्द इस दुनिया में नहीं है। जो इनके बेटे के साथ हुआ, आज पंजाब में फैशन बन गया है। मूसेवाला को सबके सामने गोली मारी, वे सोच आज पंजाब के कौने कौने में है।
नशा सबसे बड़ा मुद्दा
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि आज भी पंजाब में कौने-कौने में टैलेंटड नौजवानों की हत्या हो रही है। जो व्यक्ति पंजाब के लिए काम करना चाहता है, उसके डराया धमकाया जाता है व उसे गोली मार दी जाती है। कुछ वर्ष पहले वह पंजाब आए थे तो भी उन्होंने कहा था कि पजाब में नशा फैल रहा है, जो पंजाब में विरोधी पार्टियों ने कहा था कि राहुल गांधई को पंजाब के बारे में कुछ नहीं पता। किंतु अब लोगों को समझ आ रही है।
आज अगर पंजाब में शिक्षा रोजगार व उद्योग नहीं होगा तो यहां नशा ही होगा व इसी प्रकार कानून-व्यवस्था बिगड़ेगी व गोलियां चलेंगी। पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा नशा ही है। चिट्टा, मेडिकल नशा, ड्रग सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने पंजाब सरकार से सवाल किया कि नशा कहां से हटाया सरकार दवाब दें।
पगरट सिंह ने डॉ. मनमोहन सिंह को किया याद
राहुल गांधी के स्वागत के बाद मंच से बोलते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह ने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के देहांत के बाद समारक के लिए स्थान न दिए जाने पर भाजपा पर निशाना साधा। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब में जंगलराज कायम हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज छोटा व्यापारी हो या किसान, हर वर्ग बुरी तरह परेशान है।
परगट सिंह ने आरोप लगाया कि मंडियों में अभी भी 25 प्रतिशत धान लावारिस पड़ा है, लेकिन खरीद एजेंसियों ने अपनी खरीद बंद कर दी है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि तीन नौजवानों के शव मुर्दाघर में पड़े हैं। पंजाब को पूरी तरह से पुलिस स्टेट में तब्दील कर दिया गया है और जनता की सुनवाई नहीं हो रही।

राहुल गांधी का स्वागत करते हुए पंजाब कांग्रेस के सीनियर प्रधान।
आप के कारण गुजरात-गोवा में नहीं जीती कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गोवा और गुजरात में आप के कारण ही कांग्रेस सरकार नहीं बना सकी। उन्होंने सवाल उठाया कि जहां अस्तित्व नहीं है, वहां आप जाकर भाजपा और आरएसएस को बढ़ावा क्यों देती है?
इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार को भ्रष्ट करार दिया। खड़गे ने आरोप लगाया कि पंजाब में होने वाली वसूली का पैसा सीधे दिल्ली भेजा जा रहा है, जहां बैठे शीर्ष नेताओं ने हर विभाग में अपना आदमी नियुक्त कर रखा है।
हौसले के दम पर लड़ेंगे लड़ाई
रैली में समर्थकों के भारी उत्साह के बीच मंच पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अकार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन और जमीनी कार्यकर्ताओं का हौसला ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। इसी जनशक्ति के दम पर बड़ी-बड़ी ताकतों को झुकना पड़ा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर वर्तमान व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ें और पंजाब के अधिकारों की रक्षा करें।
कांग्रेस ने ही बनाई पहचान
पूर्व प्रधान अमरिंदर सिंह राजावडिंग ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों को भी जनता की सेवा करने का अवसर देती है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, वह केवल पार्टी के अवसर और विश्वास की बदौलत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी चुनावों के लिए हर बूथ पर मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी ताकि आने वाले समय में राज्य में एक जनहितैषी सरकार का गठन हो सके।
यह भी पढ़ें- कौन हैं अमनदीप कौर? जिनके घर ED ने की छापामारी; सरकारी जमीन और फर्जी इंतकाल से जुड़ा है मामला
नशा और कानून-व्यवस्था पर सांसदों ने घेरा
सुखजिंदर रंधावा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयानों पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि नशा और अपराध को रोकने के दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं। पड़ोसी राज्यों से आपराधिक तत्वों के आने के कारण राज्य का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सुरक्षा और रोजगार के अभाव में युवा तेजी से विदेश पलायन कर रहे हैं। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो राज्य को इसका गंभीर नुकसान भुगतना पड़ेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।