विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: 'उसकी जितनी उम्र, उससे अधिक जेल काट चुके हैं बंदी सिख', सुखबीर बादल ने अमृतपाल सिंह पर बोला हमला

Published: Wed, 21 Aug 2024 09:16 AM (IST)

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) पर ...और पढ़ें

सुखबीर बादल ने अमृतपाल सिंह पर किया जुबानी हमला (फाइल फोटो)
सुखबीर बादल ने अमृतपाल सिंह पर किया जुबानी हमला (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुखबीर बादल ने अमृतपाल को बताया था 'एक दिन का नेता'।
  2. संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे सुखबीर बादल।
  3. बादल ने पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान की भी कड़ी आलोचना की।

जागरण संवाददाता, लोंगोवाल (संगरूर)। अलगाववादी सांसद अमृतपाल सिंह को ‘एक दिन का नेता’ बताने के एक दिन बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी अपनी पार्टी के बैठक में उस पर तंज कसा।

सुखबीर बादल ने कहा कि अमृतपाल की जितनी आयु है, बंदी सिख उससे अधिक वर्षों तक जेल की सजा काट चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सांसद अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग कर रहे हैं जबकि उससे पहले उन बंदी सिंहों की रिहाई होनी चाहिए जो पिछले तीन-चार दशकों से जेलों में बंद हैं और अपनी सजा पूरी कर चुके हैं।

ढींडसा परिवार पर बोलने से बचे सुखबीर बादल

सुखबीर बादल यहां शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की 39वीं बरसी पर भाई मनी सिंह खालसा कॉलेज लोंगोवाल में आयोजित समागम को संबोधित कर रहे थे। समागम में शिअद प्रधान ने संत लोंगोवाल की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अपने 20 मिनट के भाषण में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर तो कड़ी टिप्पणियां कीं परंतु ढींडसा परिवार के गढ़ में उन्होंने ढींडसा परिवार व शिअद सुधार लहर (शिअद के बागियों) पर टिप्पणी करने से संकोच किया।

सिमरनजीत सिंह मान पर साधा निशाना

उन्होंने पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान की भी कड़ी आलोचना की और कहा कि मान दोहरी राजनीति करते हैं। वोट पाने के लिए वह खालिस्तान का एजेंडा अपनाते हैं और चुनाव जीतने के बाद देश की सर्वोच्च पंचायत संसद में जाकर संविधान की शपथ लेते हैं। शिअद प्रधान ने कहा कि मौजूदा सरकार लोगों की आंखों में धूल झोंक रही है, हर मुद्दे पर झूठ बोला जा रहा है, हकीकत कुछ और है।

प्रदेश की मान सरकार को भी आड़े हाथ लिया

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भगवंत मान सरकार व कांग्रेस की पिछली सरकारों ने पंजाब के हकों से हमेशा द्रोह किया है। अकाली दल ने सत्ता में रहते हुए पंजाब का विकास किया व पंजाब के हितों की रक्षा की। पंजाब के पानी की रक्षा भी केवल अकाली दल ने की है।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब के पानी पर खतरा मंडरा रहा है। खेती पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। किसानों से कहा कि सड़क जाम करने से समस्याएं हल नहीं होंगी बल्कि आंदोलन की ठोस रणनीति तय करके ही समाधान निकाला जा सकता है, जैसा अकाली दल करता आया है।

यह भी पढ़ें- Emergency Movie: 'सिखों के खिलाफ गहरी साजिश', इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह के बेटे MP सरबजीत व SGPC का कड़ा विरोध

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर अकाली दल के महासचिव बलविंदर सिंह भूंदड़, पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर, विनरजीत सिंह गोल्डी, इकबाल सिंह झूंदा, राजिंदर दीपा, कुलवंत सिंह कांता, बाबा टेक सिंह धनौला, जाहिदा सुलेमान, तेजिंदर सिंह संघरेड़ी व अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने लगाए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, पंथक सम्मेलन में सुनाया गया सांसद का संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।