पंजाब के संगरूर में पैसे न मिलने पर पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शेरपुर के हेड़ीके गांव में पति ने पत्नी सुखदीप कौर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मायके वालों का आरोप है कि पति जसवीर सिंह बार-बार पैसे लाने के लिए ...और पढ़ें
-1772898136888_m.webp)
पैसे न मिलने पर पति ने की पत्नी की हत्या। सांकेतिक फोटो
HighLights
पति ने तेजधार हथियार से पत्नी की हत्या की।
पैसे लाने से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
संवाद सूत्र, शेरपुर (संगरूर)। नजदीकी गांव हेड़ीके में पति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी। मृतका के मायके परिवार ने आरोप लगाया कि पति अपनी पत्नी को मायके से बार-बार पैसे लाने के लिए मजबूर करता था।
जब पत्नी ने मायके से पैसे लाने से मना कर दिया तो उसके पति ने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व पति के खिलाफ साले के बयानों के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दिए बयानों में मनजिंदर सिंह निवासी गांव लोहगढ़ ने बताया कि उसकी बहन 46 वर्षीय सुखदीप कौर की शादी करीब अढ़ाई दशक पहले जसवीर सिंह उर्फ धन्ना निवासी हेडीके के साथ हुई थी। उनके पास दो बेटे हैं, जिनकी आयु 22 वर्ष व 15 वर्ष है।
एक पुत्र कनाडा में रह रहा है, जबकि दूसरा आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। मनजिंदर ने बताया कि उसका जीजा जसवीर सिंह अकसर ही सुखदीप कौर को पैसों के लिए तंग परेशान करता रहता था। वह बार-बार उनकी बहन को अपने मायके से पैसे लेकर आने के लिए मारपीट करता था।
खबरें और भी
करीब 5 वर्ष पहले भी उन्होंने जीजा द्वारा सुखदीप कौर के जरिये पैसे की मांग की तो परिवार ने 3 लाख रुपए उसे दिए। दो वर्ष पहले भी सुखदीप कौर ने अपने पति के कहने पर आठ लाख रुपए मांगे थे। उसने उन्हें कहा था कि अपने बड़े बेटे रविंदर सिंह को कनाडा भेजना है। पैसे न लाने के लिए जसवीर सिंह उसकी बहन सुखदीप कौर को काफी तंग परेशान व मारपीट करने लग गया।
मनजिंदर सिंह ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान मामा के लड़के तलविंदर सिंह के जरिये फोन पर सूचना मिली कि सुखदीप कौर की हालत बिगड़ गई है व वह शेरपुर अस्पताल में भर्ती है। वह तुरंत गांव हेडीके पहुंचे।
सुखदीप कौर घर में ही चारपाई पर मृत पड़ी थी। सुखदीप कौर के सिर में चोट लगने के कारण रसोई में खून भी बिखरा हुआ था, जिसे पोचा मारकर साफ किया हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके जीजा ने ही उसकी बहन की तेजधार हथियार से हमाल करके हत्या की है।
थाना शेरपुर के एसएचओ बलौर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृतका के भाई मनजिंदर सिंह के बयानों पर थाना शेरपुर में जसवीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।