Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sangrur News: पहले सास ने बाल पकड़कर बुरी तरह पीटा, फिर पति ने लगाए डंडे; ससुराल वालों पर केस से नाराज था परिवार

    Updated: Thu, 08 Feb 2024 02:38 PM (IST)

    संगरूर के थाना लोंगेवाल में घरेलु कलह की शिकार बहु ने अपने ससुराल वालों पर केस दर्ज किया है। बहु का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसके द्वारा केस दर्ज क ...और पढ़ें

    संगरूर में बहु की पिटाई करने वाले ससुरालियों पर केस दर्ज
    संगरूर में बहु की पिटाई करने वाले ससुरालियों पर केस दर्ज

    संवाद सूत्र, लोंगोवाल (संगरूर)। Sangrur Domestic Violence: थाना लोंगोवाल की पुलिस ने बहू से मारपीट करने के मामले में सास ससुर व उसके पति पर मामला दर्ज किया है। अपनीत कौर निवासी शतराणा हाल आबाद रतोके ने बताया कि 5 फरवरी को सुबह 7 बजे वह अपने घर में काम कर रही थी। तभी उसकी सास नरेंद्र कौर ने उसे बालों से पकड़कर बुरी तरह से पीटा। 

    पति ने डंडे से पीटा

    उसके ससुर भजन सिंह ने उसकी बाजू पकड़ लीं। उससे कहा कि वह उनके खिलाफ किए गए के केस को वापस ले वरना उसे जान से मार दिया जाएगा। यहीं नहीं घर आकर उसके पति जतिंदर पाल सिंह ने भी उसे डंडे से पीटा। उसकी तबीयत खराब हो गई। 

    ससुराल वालों ने दी जान से मारने की धमकी

    6 फरवरी को उसकी माता परमजीत कौर ने उसे सरकारी अस्पताल संगरूर में दाखिल करवा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रंजिश की वजह है कि ससुराल परिवार सिविल केस करने से नाराज है। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।