Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में SIR अभियान जारी, दिड़बा के SDM ने बूथ पर खुद जाकर लिया जायजा

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 05:00 PM (IST)

    एसडीएम तरसेम चंद ने दिड़बा हलके में भारतीय चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत चल रहे कार्यों का बूथों पर जाकर जायजा लिया। ...और पढ़ें

    एसडीएम ने दिड़बा में चुनाव आयोग के एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण।

    एसडीएम ने दिड़बा में चुनाव आयोग के एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण।

    HighLights

    1. एसडीएम तरसेम चंद ने एसआईआर कार्यों का जायजा लिया

    2. बीएलओ को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए

    3. वोटरों से अपने पत्र भरकर जमा कराने की अपील

    संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)। एसडीएम तरसेम चंद की ओर से भारतीय चुनाव आयोग द्वारा गणना पत्र का वितरण, इक्ट्ठा करने व वोटर सूची की रेशनेलाइजेशन संबंधी जानकारी के लिए शुरू की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत हलका दिडबा के समूह बूथ लेवल अधिकारियों के लगाए कैंप का जायजा लिया।

    समूह बीएलओ व सुपरवाइजर एसआइआर के कार्य पर लगाए गए हैं, वह घर-घर जाकर जांच के लिए पत्र बांट रहे हैं। उनकी ओर से हर बूथ पर वोटरों को स्पेशल सुविधा देने के लिए कैंप लगाए गए हैं, इन कैंपों के लिए बीएलओ की मदद के लिए स्कूल सदस्यों व अन्य को भी लगाया गया है।

    C-396-1-JAL1149-393630 (1)

    एसडीएम ने बीएलओ के काम को चेक किया, हिदायत दी कि वह काम जल्द पूरा करें। सुनिश्चित बनाएं कि कोई भी वोट इस कार्रवाई से वंचित न रहे। वहीं बीएलओ व सुपरवाइजरों को हिदायत की कि वह अपने काम को जल्द संपूर्ण करें।

    एसडीएम ने वोटरों से अपील की कि वह अपने पत्र भरकर बीएलओ को दें, ताकि आगामी कार्रवाई हो सके। अगर किसी को बीएलओ की ओर से पत्र नहीं मिले तो वह अपने संबंधी बीएलओ से जाकर मिल सकते हैं।

    खबरें और भी