Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गन्ना काश्तकारों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने CM मान का किया विरोध, पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 02:40 PM (IST)

    Punjab News संगरूर में गन्ना काश्तकारों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्‍यमंत्री भगवंत मान का विरोध किया। किसानों ने कहा कि मुख्‍यमंत्री भगवंत मान चु ...और पढ़ें

    गन्ना काश्तकारों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने CM मान का किया विरोध
    गन्ना काश्तकारों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने CM मान का किया विरोध

    HighLights

    1. किसानों ने कहा कि मुख्‍यमंत्री भगवंत मान चुनावों से पहले उनका हक दिलाने की बात कर रहे थे।
    2. पंजाब भर से आज आंगनबाड़ी मुलाजिम मुख्यमंत्री आवास के समक्ष रोष प्रदर्शन करने पहुंचे।
    3. मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचाने की कोशिश करती आंगनबाड़ी मुलाजिम तथा पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई।

    जागरण संवाददाता, संगरूर: संगरूर जिले के धुरी में आज पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के आने को लेकर आज गन्‍ना गन्ना काश्तकारों द्वारा अपने गन्ने की बकाया राशि लेने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया। शुगर मिल की तरफ गन्ना किसानों का 19 करोड़ रुपये बकाया है। इसकी अदायगी के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।

    किसानों ने कहा कि मुख्‍यमंत्री भगवंत मान चुनावों से पहले उनका हक दिलाने की बात कर रहे थे। अब उनको बकाया पैसे नहीं मिल रहे हैं, जिसके चलते उन्‍हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। बड़ी गिनती में किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: सुखपाल खेहरा से मुलाकात करने जलालाबाद थाने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, नहीं हो पाई मुलाकात

    मुख्यमंत्री के काफिले के समक्ष आंगनबाड़ी मुलाजिमों की नारेबाजी

    वहीं आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब की अगवाई में आंगनबाड़ी यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले के समक्ष नारेबाजी की गई। पंजाब भर से आज आंगनबाड़ी मुलाजिम मुख्यमंत्री आवास के समक्ष रोष प्रदर्शन करने पहुंचे। जहां से धूरी के लिए निकलते समय मुख्यमंत्री के काफिले के समक्ष नारेबाजी करने की कोशिश की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचाने की कोशिश करती आंगनबाड़ी मुलाजिम तथा पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई।

    यह भी पढ़ें: Gurdaspur News: दहेज में बुलेट न मिलने पर पत्नी से की बदसलूकी, गली में बाल पकड़कर घसीटा, तीन के खिलाफ केस दर्ज

    खबरें और भी