Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के संगरूर में 2200 रुपये के लिए BJP कार्यालय पर फेंका था पेट्रोल बम, दो गिरफ्तार; विदेशी कनेक्शन भी आया सामने

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 08:34 PM (IST)

    संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दो आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। विदेश में बैठे 'राणा भाई' ने सोशल मीडिया क ...और पढ़ें

    संगरूर में पेट्रोल बम फेंकने के मामले में जानकारी देती पुलिस। फोटो जागरण

    संगरूर में पेट्रोल बम फेंकने के मामले में जानकारी देती पुलिस। फोटो जागरण

    HighLights

    1. भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दो गिरफ्तार।

    2. विदेश में बैठे 'राणा भाई' ने सोशल मीडिया से उकसाया।

    3. आरोपियों को वारदात के लिए 2200 रुपये दिए गए।

    जागरण संवाददाता, संगरूर। भाजपा के जिला कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों में एक डिलिवरी ब्वॉय व दूसरा बढ़ई निकला। दोनों को संगरूर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों का संपर्क इंटरनेट मीडिया के जरिये विदेश में बैठे राणा भाई नामक व्यक्ति से हुआ।

    राणा भाई ने बड़ी रकम का लालच देकर हमला करवाया। आरोपितों ने वारदात को अंजाम देनी की वीडियो बनाकर राणा भाई को भेजी। इसके लिए यूपीआई-आईडी की मदद से 1200-1000 रुपये का भुगतान किया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन बरामद किए।

    एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 2:35 बजे दो अज्ञात हमलवार उपली गांव से पैदल सड़क पर आए थे। आरोपियों ने बोतल में आग लगाकर भाजपा कार्यालय में फेंकी और फिर उपली रोड की ओर चले गए। आरोपियों ने इमारत को नुकसान पहुंचाने व माहौल खराब करने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था।

    गठित की गई थी टीम

    मामले को ट्रेस करने के लिए एसपी (जांच) दविंदर अत्तरी की निगरानी में डीएसपी दलवीर सिंह सिद्धू, डीएसपी सतनाम सिंह, डीएसपी (डिटेक्टिव) सुखदेव सिंह, थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह और सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप सिंह की टीमें गठित की गईं थी। काउंटर इंटेलिजेंस की एआईजी डॉ. सिमरत कौर की टीम ने भी जांच में अहम योगदान दिया।

    खबरें और भी

    सतर्कता से की गई पड़ताल के आधार पर आरोपियों की पहचान हैपी सिंह उर्फ हैपी निवासी भम्माबंदी थाना लोंगोवाल (संगरूर) व जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी निवासी वार्ड नंबर 12 शहीद ऊधम सिंह बस्ती लहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने थाना सिटी-एक में दर्ज मामले में यूएपीए की धारा को जोड़ दिया है।

    इंटरनेट मीडिया से हुई जान-पहचान

    प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से राणा भाई नामक व्यक्ति के संपर्क में थे। आरोपियों के अनुसार उसने भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने व मौके की वीडियो बनाकर भेजने के बदले भारी रकम देने का वादा किया था।

    पुलिस के मुताबिक, राणा भाई द्वारा दोनों आरोपियों को दो ट्रांजेक्शन के जरिये 2200 रुपये भेजे गए। आरोपियों ने मौके की वीडियो भी बनाई जिसे राणा भाई को भेजकर बाकी रकम हासिल करनी थी। पुलिस राणा भाई के इंटरनेट मीडिया अकाउंट व यूपीआई आइडी की जांच कर रही है।

    22 वर्षीय हैपी सिंह फ्लिपकार्ट में काम करता है जबकि 26 वर्षीय जसप्रीत सिंह जस्सी बढ़ई है। दोनों का इंटरनेट मीडिया के जरिये आपस में संपर्क हुआ, जिसके बाद मिलकर राणा भाई के कहने पर वारदात को अंजाम दिया।