विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Crime: घर में ही चल रहा था देह व्यापार का काम, पुलिस की छापेमारी में गिरोह का हुआ भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Published: Wed, 14 Aug 2024 05:14 PM (IST)

संगरूर के थाना सिटी धूरी में देह व्यापार का काम करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह ...और पढ़ें

देह व्यापार गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार।
देह व्यापार गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार।

HighLights

  1. संगरूर के सिटी धूरी में चल रहा था देह व्यापार का काम
  2. पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

संवाद सूत्र, धूरी (संगरूर)। जिले के थाना सिटी धूरी पुलिस ने देह व्यापार करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला है, जो अपने मकान में लड़कियों से धंधा करवाती है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह के तार दूर-दूर तक जुड़े हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर बलवंत सिंह पुलिस पार्टी समेत ककड़वाल चौंक धूरी मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि हरविंदर कौर उर्फ भोली पत्नी जगजीत सिंह निवासी गुरु नानक नगर बरनाला रेलवे लाइन धूरी देह व्यापार का धंधा करती है। भोली भाली व जरूरतमंद लड़कियों को बहला फुसलाकर देह व्यापार का काम करवा रही है। उसने अपने घर पर ही ये व्यापार चला रखा है। जहां पर अज्ञात लोगों का आना जाना लगा रहता है। यदि रेड की जाए तो वहां से लड़कियों सहित मुख्य आरोपित महिला को काबू किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Punjab News: राजपुरा हत्याकांड मे शामिल गैंगस्टर सुनील भंडारी सहित पांच गिरफ्तार, 5 पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद

पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हरविंदर कौर, कर्मजीत कौर उर्फ किरना निवासी किरायादार समक्ष शुगर मिल, हनी खान निवासी ग्रीन वुड स्कूल समक्ष, मीती निवासी बारू की चक्की, राज कुमार निवासी धूरी को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन धूरी में मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

डीएसपी तलविंदर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी को अमन शांति व कानून व्यवस्था भंग नहीं करने दी जाएगी। लोगों से अपील की कि वह असमाजिक तत्वों पर शिंकजा कंसने में पुलिस की सूचना के माध्यम से मदद करें, उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ कांग्रेस नेता पर 2.30 करोड़ की ठगी का आरोप, एक ही प्लाट का दो जगह किया सौदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।