पाकिस्तान की ड्रोन चाल नाकाम, पंजाब में हथियारों की खेप बरामद; 15 अगस्त से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
बीती रात तरनतारन में पाकिस्तान से आए तीन ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया, जिसके बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। ...और पढ़ें

15 अगस्त से पहले पाकिस्तान की कायराना हरकत (फोटो: जागरण)
HighLights
पाकिस्तान से भेजे गए तीन ड्रोन भारतीय सीमा में मार गिराए।
सात पिस्टल, एक गन, 89 कारतूस और मोबाइल बरामद।
तरनतारन में एक तस्कर मंजीत सिंह को पकड़ा गया।
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। बीती रात पाकिस्तान की तरफ से भारतीय इलाके में तीन ड्रोन भेजे गए। बीएसएफ ने फोर्स का इस्तेमाल करते हुए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही एक स्मगलर को पकड़ लिया। खालडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
खालरा सेक्टर में तैनात बीएसएफ की 142वीं बटालियन के जवानों ने रात को बीओपी मंगली पोस्ट पर ड्रोन की मूवमेंट महसूस की। बीएसएफ के जवानों ने देखा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार तीन ड्रोन एक ही तरफ आ रहे हैं।
जिसके चलते बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन गायब हो गए। मौके पर अधिकारियों ने सच उगलवाया, जिसमें एक स्मगलर को पुलिस ने पकड़ लिया, जिसकी पहचान मंजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव वान, जिला तरनतारन के रूप में हुई।
तरनतारन जिले के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान सात विदेशी पिस्टल के अलावा एक ग्राफर सिक्योरिटी गन, 89 कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए। उन्होंने बताया कि हथियारों की यह खेप तस्करों ने पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संपर्क करके मंगवाई थी।
खबरें और भी
इस संबंध में खालरा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। एसएसपी ने बताया कि तीन ड्रोन के जरिए तस्करी करके लाई गई हथियारों की खेप की बरामदगी बीएसएफ की बड़ी कामयाबी है।